Current Affairs Quiz 02 April 2026: हाल ही में किस राज्य में 'स्कूल चलें हम' अभियान की शुरुआत की गयी?

Last Updated: Apr 2, 2026, 18:22 IST

Current Affairs Quiz 02 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में मैपमाईइंडिया (MapmyIndia), रस्सी वैन डेर डुसेन, 'स्कूल चलें हम' अभियान आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं। 

Current Affairs Quiz 02 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में मैपमाईइंडिया (MapmyIndia), रस्सी वैन डेर डुसेन, 'स्कूल चलें हम' अभियान आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं। 

1. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अधिकृत आधार केंद्रों के लोकेशन को प्रदर्शित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है?

A) गूगल मैप्स
B) मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) 
C) इसरो (ISRO)
D) माइक्रोसॉफ्ट बिंग मैप्स

उत्तर: D) मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मैपमाईइंडिया (MapmyIndia) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि उनके मैपल्स ऐप पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित किया जा सके। इस कदम से लोगों को अधिकृत आधार केंद्रों की पहचान करने और उन तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

2. भारत ने हाल ही में किस देश को मानवीय सहायता के रूप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है?

A) नाइजीरिया
B) बुर्किना फासो
C) इथियोपिया
D) सूडान

उत्तर: B) बुर्किना फासो

भारत ने मानवीय सहायता के रूप में बुर्किना फासो (Burkina Faso) को एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस पहल का उद्देश्य कमजोर समुदायों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए खाद्य सुरक्षा का समर्थन करना है। 

3. दक्षिण अफ्रीका के किस बल्लेबाज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

A) केशव महराज
B) डेविड मिलर
C) रस्सी वैन डेर डुसेन
D) क्विंटन डी कॉक

उत्तर: C) रस्सी वैन डेर डुसेन

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रस्सी वैन डेर डुसेन (Rassie van der Dussen) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद वाइट बॉल क्रिकेट वाले खिलाड़ियों में से एक थे। वैन डेर डुसेन ने 29 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I में पदार्पण किया था।

4. हाल ही में किस राज्य में 'स्कूल चलें हम' अभियान की शुरुआत की गयी? 

A) हरियाणा 

B) असम

C) हिमाचल प्रदेश 

D) मध्य प्रदेश 

उत्तर: D) मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में भोपाल के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल से चार दिवसीय 'स्कूल चलें हम' अभियान की शुरुआत की, जो एक मजबूत प्रेरणा के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत का प्रतीक है। 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य राज्य के 55 जिलों और 50,000 से अधिक गांवों के हर बच्चे को कक्षाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न छूटे।

5. हाल ही में लांच किये गए Artemis II मिशन में शामिल कनाडाई अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है?

A) जेरेमी हैनसेन
B) विक्टर ग्लोवर
C) क्रिस्टीना कोच
D) रीड वाइसमैन

उत्तर: A) जेरेमी हैनसेन

NASA का Artemis II मिशन 53 साल बाद इंसानों को फिर चांद की ओर ले जा रहा है। Space Launch System और Orion कैप्सूल के जरिए चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटेंगे। Artemis program के तहत यह मिशन भविष्य में चंद्रमा पर लैंडिंग और मानव बेस बनाने की दिशा में अहम कदम है। इस मिशन में रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन शामिल हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 2, 2026, 18:22 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News