HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply
HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के कुल 734 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आद रात 12.00 बजे तक है।
HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर दिनांक 09 जुलाई 2026 को हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के कुल 734 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया आज रात 12.00 बजे तक तक है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
HP Police Constable Recruitment 2026 Last Date Apply Online
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकतें है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकेंगे।
| हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक |
HP Police Constable Recruitment 2026 Last Date - हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के सलेक्शन में कुल चार चरण शामिल हैै। पहले चरण में फिजिकल टेस्ट, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा, तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और चौैथे व अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा शामिल है।सलेक्शन सभी स्टेज को ध्यान में रखकर किया जाएगा। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) |
| पद का नाम | हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल |
| रिक्त पदों की संख्या | 734 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 09 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 10 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 सितंबर 2026 |
| सलेक्शन प्रोसेस | फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hppsconline.hp.gov.in |
HP Police Constable Recruitment 2026 Official Website Eligibility Criteria
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आवेदन फीस 600 रुपये के बीच रखी गई है।
नोट - आयु सीमा, आवेदन फीस और शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
HP Police Constable Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Registration लिंक पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.