Agniveer Reservation 2026: दिल्ली की ग्रुप सी सरकारी नौकरियों में अब पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

Last Updated: Jun 19, 2026, 11:45 IST

Agniveer Reservation 2026: दिल्ली सरकार ने ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत आरक्षण का फैसला लिया है। 30 जून तक किया जाएगा सभी बड़े नियमों में बदलाव।

Agniveer Reservation 2026
Agniveer Reservation 2026

Agniveer Reservation 2026:दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। दिल्ली सरकार ने ग्रुप सी सरकारी नौकरियों में Ex-Agniveer के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण करने का फैसला लिया है। इसमें पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर, सहित कई पद शामिल हैं। उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने इस योजना को 30 जून तक लागू करने का फैसला लिया है। उनके सख्त नियमों के चलते जरूरी नियमों में बड़े बदलाव किए जाएंगे।

 

पूर्व सैनिकों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का उद्देश्य 

इस नए बदलाव के चलते दिल्ली में पूर्व-अग्निवीरों को सरकारी सेक्टर में अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसका उद्देश्य दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, जेल, वन एवं वाइल्डलाइफ विभागों में ग्रुप ‘C’ के सीधी भर्ती पदों पर 20 प्रतिशत रिजर्वेशन प्रदान करना है।

 एलजी का मानना है कि “पूर्व-अग्निवीरों का अनुशासन और ट्रेनिंग राजधानी की व्यवस्था को मजबूत करेगा और सरकारी सेवाओं में उनकी भागीदारी से दिल्ली का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा”। 

अपनी चार साल की अग्निवीर सेवा के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान किए जाएंगे। पूर्व अग्निवीरों के पास मौजूद ट्रेनिंग, फिजिकल फिटनेस, अनुशासन और ओपरेशनल अनुभव सार्वजनिक संस्थानों को मजबूत बनाएगा। 

इन विभागों में होगा आरक्षण का फायदा

नए बदलावों के तहत पूर्व अग्निवीरों को कई महत्वपूर्ण विभागों में सीधी भर्ती का मौका मिलेगा। 20 प्रतिशत आरक्षण नीचे दिए पदों पर सीधी भर्ती के लिए लागू है:

  • दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल

  • फायरमैन

  • जेल वार्डन

  • फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक)

  • वाइल्डलाइफ गार्ड

30 जून तक जारी होंगे नए नियम 

इस योजना को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार ने 30 जून तक का समय दिया है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने इस योजना को जल्द लागू करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। 8 जून 2026 को हुई बैठक के दौरान, पहले दिल्ली फायर सर्विस में इन युवाओं की भर्ती का प्रस्ताव किया गया था, जिसे अब विभागों में लागू किया जा रहा है। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 11:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News