BITSAT Iteration 1 Result 2026 OUT: जारी हुआ सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, bitsadmission.com पर ऐसे करें चेक
BITSAT Iteration 1 Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट्स पर 21 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, छात्रों को आगे की ओर सीट लेने के लिए 26 जून 2026 तक फीस जमा करनी होगी।
BITSAT Iteration 1 Result 2026 OUT: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, BITS पिलानी (Birla Institute of Technology and Science) ने पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट यानी BITSAT 2026 Iteration 1 Result जारी कर दिया है, जिन छात्रों ने BITSAT 2026 के एग्जाम पास किए थे। साथ ही, काउंसलिंग के लिए अपने प्रेफरेंस फॉर्म भरे थे, वे सभी छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट bitspilaniedu.com या bitsadmission.com पर जाकर अपने अलॉटमेंट का रिजल्ट देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर नए क्रेडेंशियल भेजे हैं, जिनका उपयोग करके छात्र वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। साथ ही, जिन भी छात्रों ने पहली डिग्री वरीयता प्रपत्र और काउंसलिंग फीस जमा की थी, वे अब ऑनलाइन अपने अलॉटमेंट स्टेटस को देख सकते हैं।
BITSAT 2026 काउंसलिंग शेड्यूल
सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी। महत्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल में दी गई हैं:
| मुख्य इवेंट | डेट्स | स्टेटस |
| BITSAT Iteration 1 रिजल्ट की घोषणा | 20 जून 2026 | जारी |
| एडवांस/एडमिशन फीस जमा करने की लास्ट डेट | 26 जून 2026 | शाम 05:00 बजे तक |
| BITSAT Iteration 2 अलॉटमेंट रिजल्ट | 1 जुलाई 2026 | घोषित किया जाएगा |
| सीट विड्रॉल | जुलाई 2026 | शेड्यूल के अनुसार |
BITSAT Iteration 1 Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
BITSAT Iteration 1 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
BITS पिलानी ने इस बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट चेक करने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव किया है। अब छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए नए लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त हुए है। आइए यहां से जानते हैं BITSAT Iteration 1 Result 2026 को कैसे देखें।
1. BITS एडमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com या admissions.bits-pilani.ac.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर चमक रहे ‘First Degree Iteration-01 Results’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. BITS ने इस बार रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर नए लॉगिन क्रेडेंशियल्स (ID और Password) भेजे हैं। पुराने पासवर्ड की जगह ईमेल पर आए नए क्रेडेंशियल्स को फिल करें और सबमिट करें।
4. आपका अलॉटमेंट स्टेटस और ऑफर लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा। यदि आपको सीट मिली है, तो इसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
'नो-पेमेंट = एग्जिट' पॉलिसी
BITS पिलानी की काउंसलिंग में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा इसकी फीस भुगतान नीति को लेकर हो रही है, जिसे छात्रों को जानना बेहद जरूरी है:
-
सीट सुरक्षित रखना जरूरी: यदि इटरेशन 1 में छात्रों को पसंद की कोई भी सीट अलॉट हुई है, तो छात्रों को 26 जून 2026 शाम 5:00 बजे से पहले एडमिशन या बैलेंस फीस ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी।
-
अगर फीस नहीं भरी तो क्या होगा?
यदि कोई छात्र 26 जून तक फीस जमा नहीं कर पाता है, तो उसकी अलॉट की गई सीट को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, वह छात्र काउंसलिंग के सभी राउंड्स यानी Iteration 2, 3 से पूरी तरह बाहर हो जाएगा।
-
ऑटोमैटिक अपग्रेडेशन (Float): छात्र मिली हुई सीट से यदि संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही, और चॉइस फिल करना चाहते हैं, तो तब भी छात्रों को फीस भरनी होगी। फीस भरने के बाद अपने आप 1 जुलाई को होने वाले इटरेशन 2 के अपग्रेडेशन पूल में शामिल हो जाएंगे।
यहां भी पढ़े: allindiabarexamination.com AIBE XXI Final Answer Key 2026: जल्द जारी होगी फाइनल आंसर-की, ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.