Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार STET डमी एडमिट कार्ड stetregistration.cbrt.co.in से डाउनलोड करें, Direct Link जल्द

Last Updated: Sep 25, 2026, 11:16 IST

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार STET डमी एडमिट कार्ड उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 से stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार STET डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक नीचे लेख में उपलब्ध होगा।

Bihar STET Dummy Admit Card 2026 डाउनलोड करें
Bihar STET Dummy Admit Card 2026 डाउनलोड करें

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 25 सितंबर 2026 को बिहार STET 2026 का डमी एडमिट कार्ड जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने 22 सितंबर तक आवेदन फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा किया है, वे stetregistration.cbrt.co.in पर User ID और Password से लॉगिन करके अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी और अन्य जानकारी दी होगी, जिसे उम्मीदवारों को ध्यान से चेक करना चाहिए। किसी भी गलती को 25 से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन सुधारने की सुविधा मिलेगी।

Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Download Link

बिहार STET डमी एडमिट कार्ड 2026 का लिंक 25 सितंबर 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार User ID और Password से लॉगिन करके अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में व्यक्तिगत और परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसे डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांचें। किसी जानकारी में गलती होने पर 25 से 30 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।

Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

बिहार STET डमी एडमिट कार्ड की मुख्य जानकारी

बिहार STET डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपनी सभी जानकारी ध्यान से चेक करें। अगर कोई गलती मिलती है, तो 25 से 30 सितंबर 2026 तक उसमें सुधार कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

  • परीक्षा का नाम: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026

  • आयोजक संस्था का नाम: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

  • डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 25 सितंबर 2026

  • सुधार की अवधि: 25 से 30 सितंबर 2026

  • एडमिट कार्ड का माध्यम: ऑनलाइन

  • लॉगिन डिटेल्स: यूजर आईडी और पासवर्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट: stetregistration.cbrt.co.in

  • गलती होने पर: उम्मीदवार 25 से 30 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

  • कौन डाउनलोड कर सकता है: जिन उम्मीदवारों ने STET आवेदन फॉर्म और परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा किया है।

बिहार STET डमी एडमिट कार्ड: 30 सितंबर तक कर सकेंगे सुधार

अभ्यर्थी बिहार STET डमी एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में किसी तरह की गलती होने पर 25 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने नाम, जन्म तिथि, श्रेणी और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से जांचना चाहिए। अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई जानकारी गलत है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उसमें सुधार कर सकते हैं। 30 सितंबर के बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए।

कैटेगरी में बदलाव पर देनी होगी अतिरिक्त फीस

अगर कोई उम्मीदवार अपनी आरक्षित श्रेणी से जुड़ी जानकारी में बदलाव करता है और इसके कारण अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देना पड़ता है, तो उसे यह शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। इसलिए कैटेगरी में बदलाव करने वाले उम्मीदवार समय रहते जरूरी फीस जमा कर दें।

बिहार STET पास करने के लिए न्यूनतम अंक (Minimum Qualifying Marks) क्या हैं?

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है। परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए निम्नलिखित क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए गए हैं:

  • सामान्य वर्ग (General): 50% अंक

  • पिछड़ा वर्ग (BC): 45.5% अंक

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.5% अंक

  • एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवार: 40% अंक

Bihar STET 2026 परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

Bihar STET Dummy Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले STET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद User ID और Password की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद Dummy Admit Card डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारी चेक करें और किसी गलती की स्थिति में तय समय के अंदर ऑनलाइन सुधार करें।

Bihar STET 2026 महत्वपूर्ण तारीखें

कैंडिडेट्स नीचे दी तालिका में बिहार एसटेट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

विवरण

तिथि

ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि

22 सितंबर 2026

डमी एडमिट कार्ड जारी

25 सितंबर 2026

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड और सुधार

25 से 30 सितंबर 2026

अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख

30 सितंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

stetregistration.cbrt.co.in

बिहार STET 2026 में कितने अंक होंगे?

बिहार STET 2026 परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। इसमें 100 अंक उम्मीदवार के संबंधित विषय से पूछे जाएंगे, जबकि 50 अंक शिक्षण योग्यता और अन्य जरूरी दक्षताओं पर आधारित होंगे। परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से होगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। उम्मीदवारों को पेपर पूरा करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

गलत उत्तर पर नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

बिहार STET 2026 में गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होने के कारण उम्मीदवारों के अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के तहत समायोजित किया जाएगा। इससे विभिन्न शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के अंकों का मूल्यांकन समान आधार पर किया जा सकेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 25, 2026, 10:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News