UP Police PET Admit Card 2026 OUT: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड जारी, पीईटी 1 अक्टूबर से

Last Updated: Sep 25, 2026, 11:31 IST

UP Police Constable Physical Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपना UP Police Constable PET Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। PET का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। 

UP Police Constable Physical Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UP Police Constable Physical Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UP Police Constable PET Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। बोर्ड ने 24 सितंबर 2026 को इसकी सूचना जारी की। पात्र अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति की जानी है। अब दस्तावेजों की समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में सफल या औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

 up police (2)

UP Police PET 2026 Admit Card Link

UPPRPB ने PET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।

UP Police Constable Physical Admit Card 2026 Link (Active)

यहां क्लिक करें

UP Police Constable Physical Admit Card 2026 -हाइलाइट्स

यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा केंद्र, पीईटी की तारीख, नियुक्ति समय, अभ्यर्थी की जानकारी और शारीरिक परीक्षा परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश- निर्देश दें।

भर्ती का नाम

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सीधी भर्ती 2025

कुल पद

32,679

परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

एडमिट कार्ड

24 सितंबर 2026

PET शुरू

1 अक्टूबर 2026

सामान्य जिलों में PET

1 से 7 अक्टूबर 2026

मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद

1 से 8 अक्टूबर 2026

लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

UP Police Constable PET 2026 कब होगी?

UPPRPB की सूचना के अनुसार अधिकांश जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में PET 8 अक्टूबर तक आयोजित की जा सकती है। परीक्षा की सटीक तारीख और केंद्र की जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

कितनी होगी दौड़?

PET में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए दौड़ का मानक अलग है। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी PET में सफल नहीं माने जाएंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा।

UP Police PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना PET हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Top Notices सेक्शन में PET Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।

  4. जरूरी जानकारी सबमिट करें।

  5. आपका PET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर, PET की तारीख, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, केंद्र का पता और फोटो सहित सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती मिलने पर समय रहते बोर्ड से संपर्क करना उचित होगा।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो UPPRPB की ओर से जारी सूचना में 08064526226 हेल्पलाइन नंबर दिया गया है। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी आगे की सभी जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

GDS Result 2026: सर्कल वाइज इंडिया पोस्ट जीडीएस पहली मेरिट लिस्ट कब आएगी?, indiapostgdsonline.gov.in पर करें चेक


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 25, 2026, 08:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News