MPMSU Result 2026 OUT: BSc Nursing, MBBS, BDS और BPT का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Last Updated: Sep 25, 2026, 11:58 IST

MPMSU Result 2026 जारी हो गया है। छात्र BSc Nursing, MBBS, BDS, BPT समेत अन्य UG-PG कोर्स का रिजल्ट mpmsu.edu.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर से चेक कर सकते हैं।

MPMSU Result 2026 जारी हो गया है।
MPMSU Result 2026 जारी हो गया है।

MPMSU Result 2026: मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) ने विभिन्न UG और PG कोर्सेज के रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने BSc Nursing, BDS, MBBS, BPT, BNYS, BUMS, BHMS, BASLP समेत कई परीक्षाओं के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpmsu.edu.in पर ऑनलाइन जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से MPMSU रिजल्ट 2026 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

MPMSU Result 2026 OUT

MPMSU ने सितंबर 2026 में विभिन्न UG और PG पाठ्यक्रमों के कई सेमेस्टर और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए हैं। इनमें BSc Nursing Second Year, BSc Nursing Third Year, BDS Second Year, MBBS Final Part-I, BPT Third Year और अन्य परीक्षाओं के परिणाम शामिल हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, कोर्स और परीक्षा से जुड़ी जानकारी ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है।

Madhya Pradesh Medical Science University 

यहां क्लिक करें

MPMSU Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना MPMSU रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट mpmsu.edu.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Download Result विकल्प पर क्लिक करें।

  3. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

  4. डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Madhya Pradesh Medical Science University Result 2026

नीचे कुछ प्रमुख परीक्षाओं के रिजल्ट की जानकारी दी गई है:

कोर्स/परीक्षा

रिजल्ट तिथि

BSc Nursing Second Year Examination March 2026

11 सितंबर 2026

BSc Nursing Third Year Examination January 2026

11 सितंबर 2026

BDS Second Year Supplementary & Ex. July 2026

11 सितंबर 2026

MBBS Final Part-I Supplementary & Ex. April 2026

11 सितंबर 2026

BPT Third Year Examination April 2026

11 सितंबर 2026

MBBS First Professional Supplementary & Ex. March 2026

9 सितंबर 2026

MBBS Final Part-II Supplementary & Ex. June 2026

9 सितंबर 2026

BDS First Year Supplementary & Ex. July 2026

9 सितंबर 2026

BDS Final Year Supplementary & Ex. June 2026

9 सितंबर 2026

BHMS Final Year Examination March 2026

7 सितंबर 2026

BASLP 6th Semester Examination March 2026

7 सितंबर 2026

BPT Third Year Examination April 2026

7 सितंबर 2026

रिजल्ट डाउनलोड करने में परेशानी हो तो क्या करें?

अगर MPMSU Result 2026 डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।ब्राउज़र को बंद करके दोबारा वेबसाइट खोलें। Google Chrome या Mozilla Firefox का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ब्राउज़र की हिस्ट्री और कैश क्लियर करके पेज को रिफ्रेश करें। अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहती है, तो छात्र यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

MPMSU के बारे में

Madhya Pradesh Medical Science University (MPMSU) मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित है। यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। यहां मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, पैरामेडिकल, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में UG, PG, डिप्लोमा और अन्य कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 25, 2026, 08:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News