RBI Assistant Mains Result 2026 जारी, एक क्लिक में यहां से डाउनलोड करें PDF
RBI Assistant Mains Result 2026 Declared: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI Assistant Mains Result 2026 का ऑफिशियल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में मौजूद है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर लें। मुख्य एग्जाम में शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को अब फाइनल राउंड के लिए LPT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा।
RBI Assistant Phase 2 Result PDF Download: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI Assistant Mains Examination 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो छात्र 7 जून 2026 को आयोजित हुए इस मुख्य एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब अपना रोल नंबर ऑफिशियल मेरिट लिस्ट PDF में चेक कर सकते हैं।
बैंकिंग क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों में से एक, आरबीआई असिस्टेंट पोस्ट के कुल 650 पोस्ट के लिए यह एग्जाम आयोजित की गई थी। साथ ही, इस मुख्य एग्जाम में पास हुए छात्रों को अब अगले राउंड यानी Language Proficiency Test (LPT) के लिए एग्जाम देना होगा।
RBI Assistant Mains Exam Overview 2026
छात्र RBI Assistant Mains Exam 2026 से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| भर्ती संस्था | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) |
| पोस्ट का नाम | आरबीआई असिस्टेंट (Assistant) |
| कुल वैकेंसी | 650 पोस्ट |
| मुख्य एग्जाम डेट | 07 जून 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा डेट | 24 सितंबर 2026 |
| रिजल्ट फॉर्मेट | रोल नंबर मेरिट लिस्ट (PDF Format) |
| अगला राउंड | भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
RBI Assistant Mains Result 2026 Out: यहां क्लिक करें
RBI Assistant Mains Result PDF कैसे डाउनलोड करें?
RBI Assistant Mains Exam 2026 में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट को देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- छात्र सबसे पहले RBI के ऑफिशियल करियर पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Current Vacancies’ टैब के अंदर ‘Results’ के लिंक पर क्लिक करें।
- ‘Recruitment for the Post of Assistant - 2026: Result of Online Mains Examination’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, स्क्रीन पर Roll Numbers of Candidates Shortlisted for LPT नाम से एक PDF फाइल खुल जाएगी।
- उस PDF के खुलने के बाद छात्र अपना Roll Number सर्च करें।
- फिर, लिस्ट में रोल नंबर मिलते ही Result PDF को डाउनलोड कर लें।
- फिर, आराम से अपने क्वालीफाई स्टेट्स को चेक करें।
यहां भी पढ़े: राजस्थान नीट यूजी राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, देखें पूरा शेड्यूल और डायरेक्ट लिंक
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.