AKTU Result 2026 OUT: MCA, BCA, BArch, B.Pharma समेत कई कोर्सेज के सेमेस्टर रिजल्ट जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Sep 25, 2026, 10:23 IST

AKTU One View Result 2026 OUT: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने कई UG, PG और डिप्लोमा कोर्स के ईवन सेमेस्टर रिजल्ट जारी कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से One View पोर्टल पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

AKTU One View Result 2026 डाउनलोड करें।
AKTU One View Result 2026 डाउनलोड करें।

AKTU Result 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), लखनऊ ने 2026 के ईवन सेमेस्टर परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। अलग-अलग UG, PG और डिप्लोमा कोर्स के छात्र अब अपना रिजल्ट One View Result Portal पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।

AKTU One View Result 2026; इन कोर्सेज के जारी हुए रिजल्ट

AKTU ने कई UG, PG और अन्य पाठ्यक्रमों के अलग-अलग सेमेस्टर के रिजल्ट जारी किए हैं। इनमें MCA (Integrated), BCA, BArch, B.Pharma, BBA, BFA, MBA, MCA, MTech, MPharma, BHMCT और BFAD समेत अन्य कोर्स शामिल हैं।

यहां करें चेक:- AKTU 2026 Result Direct Link

AKTU Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना AKTU रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले AKTU की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के Results सेक्शन पर क्लिक करें और One View Display of Student Result Data विकल्प चुनें।

स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें। इसमें रोल नंबर समेत अन्य जरूरी विवरण शामिल हो सकते हैं।

स्टेप 4: जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।

स्टेप 5: रिजल्ट में दिए गए अपने प्राप्त अंकों और रिजल्ट स्टेटस को ध्यान से चेक करें।

स्टेप 6: अंत में रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

AKTU Result 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?

AKTU Result 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?

AKTU का 'वन व्यू रिजल्ट' (One View Result) छात्र की पहचान और परीक्षा में उनके प्रदर्शन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देता है। रिजल्ट में आमतौर पर निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:

  • छात्र का नाम

  • रोल नंबर

  • एनरोलमेंट नंबर

  • कॉलेज/इंस्टीट्यूट का नाम और कोड

  • कोर्स और ब्रांच का नाम

  • सेमेस्टर

  • विषयवार प्राप्त अंक

  • SGPA

  • रिजल्ट स्टेटस

  • अन्य परीक्षा संबंधी विवरण

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, स्टूडेंट्स को अपना नाम, रोल नंबर, विषय-वार मार्क्स और रिजल्ट का स्टेटस जैसी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए। अगर जानकारी में कोई गलती मिलती है, तो उन्हें इसे जल्द से जल्द ठीक करवाने के लिए यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 24, 2026, 16:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News