allindiabarexamination.com AIBE XXI Final Answer Key 2026: जल्द जारी होगी फाइनल आंसर-की, ऐसे करें चेक
AIBE 2021 Final Answer Key 2026: BCI द्वारा 7 जून 2026 को आयोजित किए गए इस एग्जाम की फाइनल आंसर-की कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कि जा सकती है। इस साल छात्रों को अपने बिना लॉगिन क्रेडेशियल्स का उपयोग किए सेट-वाइज PDF को डाउनलोड करने का अवसर मिलेगा।
AIBE XXI Final Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा बहुत जल्द इस एग्जाम में शामिल हुए छात्रों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर AIBE 21 Final Answer Key 2026 जारी होने की उम्मीद है।
AIBE 21 एग्जाम का आयोजन 7 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में किया गया था। इसके बाद 10 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। साथ ही, छात्रों को 17 जून 2026 तक इस पर ऑब्जेक्शन फिल करने का मौका दिया गया था। अब, BCI द्वारा सभी ऑब्जेक्शन की जांच करने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।
AIBE 21 एग्जाम 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
AIBE 21 एग्जाम 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को ध्यान से देखें।
| इवेंट | डेट्स |
| AIBE 21 एग्जाम की डेट | 7 जून 2026 |
| प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट | 10 जून 2026 |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट | 17 जून 2026 |
| AIBE 21 फाइनल आंसर-की रिलीज | जल्द ही |
| AIBE 21 एग्जाम रिजल्ट | फाइनल आंसर-की के तुरंत बाद |
AIBE 21 Final Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
फाइनल आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल (ID/Password) की जरूरत नहीं होगी। छात्र इसे सीधे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके फाइनल आंसर-की को डाउनलोड कर पाएंगे।
- BCI की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिख रहे ‘AIBE XXI Final Answer Key’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां Set A, B, C, और D की PDF फाइल्स मौजूद होंगी।
- फिर, अपने क्वश्न पेपर के सेट के अनुसार आंसर-की PDF को डाउनलोड कर लें।
- अपने जवाबों का मिलान करें और अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का अंदाजा लगाएं।
इस बार छात्रों के लिए क्या नया और खास है?
इस साल की AIBE 21 एग्जाम कई मायनों में अलग और ट्रेंडिंग रही है, जो भविष्य में बनने वाले वकीलों के लिए बेहद जरूरी है:
1. नए कानूनों से जुड़े सवाल:
इस बार एग्जाम में पारंपरिक लॉ सब्जेक्ट्स के साथ-साथ भारत के नए आपराधिक कानूनों जैसे भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) से भी सवाल पूछे गए थे।
2. नो लॉगिन क्रेडेंशियल:
इस बार फाइनल आंसर-की देखने के लिए छात्रों को किसी यूजर आईडी की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड कम रहेगा और छात्र आसानी से अपनी-अपनी PDF को एक्सेस कर पाएंगे।
3. Certificate of Practice (CoP):
जो छात्र इस एग्जाम को पास करेंगे, उन्हें BCI की तरफ से देश की किसी भी अदालत में वकालत करने के लिए मान्यता पत्र यानी 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' (CoP) दिया जाएगा।
फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद उस पर किसी भी तरह के ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसी कैलकुलेशन के आधार पर सभी छात्रों का फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
यहां भी पढ़े: RSSB Forester Exam 2026: राजस्थान वनपाल एग्जाम की सिटी स्लिप 22 जून को होगी जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.