NEET PG Counselling 2025 के फाइनल राउंड के एलोटमेंट का शेड्यूल जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Akshara Verma
Feb 10, 2026, 18:31 IST

NEET PG काउंसलिंग 2025 के फाइनल राउंड के एलोटमेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीट एलोट करने के लिए रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से mcc.nic.in पर शुरू होने वाली है। 

NEET PG Counselling 2025 Final Round Allotment Schedule Released
NEET PG Counselling 2025 Final Round Allotment Schedule Released

NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG काउंसलिंग 2025 के आखरी दौर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग के तीसरे दौर में सीट हासिल करने में असमर्थ छात्रों NEET PG 2026 के फाइनल राउंड में भाग ले सकते हैं। 

छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करनी होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, NEET PG 2025 काउंसलिंग के लिए वेकेंट सीटों के एलटमेंट हेतु रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी, 2026 से शुरू होंगे। वेकेंट सीटों के एलोटमेंट का लास्ट रिजल्ट 21 फरवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। 

NEET PG 2025 Final Round: NEET PG के फाइनल राउड के इंपोर्टेंट डेट्स 

काउंसलिंग का यह लास्ट चरण बहुत तेज गति से चलेगा, इसलिए डेट्स का विशेष ध्यान रखना होगा। छात्र पूरा शेड्यूल को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
फ्रेश रजिस्ट्रेशन और भुगतान 16 फरवरी से 18 फरवरी, 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
चॉइस फिलिंग 16 फरवरी से 19 फरवरी, 2026
चॉइस लॉकिंग 19 फरवरी, 2026 (शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक)
सीट एलोटमेंट प्रक्रिया 20 फरवरी, 2026
फाइनल रिजल्ट  21 फरवरी, 2026
कॉलेज में रिपोर्टिंग 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2026

रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है? 

फाइनल 'स्ट्रे वैकेंसी' राउंड के नियम थोड़े सख्त होते हैं। इसमें केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं:

  1. जिन्हें पिछले राउंड (Round 1, 2 या 3) में कोई भी सीट एलोट नहीं हुई है।
  2. जिन्होंने अपनी एलोटिड सीट पर ज्वाइन नहीं किया है।
  3. यदि आपको राउंड-3 में सीट मिली थी और आपने ज्वाइन नहीं किया, तो आप इस राउंड से बाहर हो सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स 

NEET PG 2025 काउंसलिंग के फाइनल राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होगी। रजिस्ट्रशन करने के लिए यहां दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • स्टेप 1: MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: 'PG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: 'New Registration' लिंक पर जाकर अपनी जानकारी भरें।
  • स्टेप 4: आवश्यक काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें।
  • स्टेप 5: अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता के आधार पर भरें और लॉक करें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News