JEE Main 2026 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की jeemain.nta.nic.in पर जारी; ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आज लास्ट डेट, जानें आसान स्टेप्स

Akshara Verma
Last Updated: Feb 20, 2026, 13:10 IST

JEE Main 2026 सेशन 1 के पेपर 2A और 2B की प्रोविजनल आंसर-की कल जारी कर दी गई थी। आंसर-की में ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आज लास्ट डेट है। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑब्जेक्शन फील कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Answer Key Objection Window Closes Today
JEE Main 2026 Answer Key Objection Window Closes Today

JEE Mains 2026 Paper 2 Provisional Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। 29 जनवरी, 2026 को आयोजित किए गए जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 पेपर 2A और 2B के एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को प्रोविजनल आंसर-की देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। 

ऑफिशियल सूचना के अनुसार, NTA ने छात्रों के लिए प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट आज, 20 फरवरी, 2026 है।

सभी छात्र JEE Mains 2026 सेशन 1 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की (PDF) ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। साथ ही, छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की (PDF) - यहां क्लिक करें

JEE Main 2026 Paper 2: मुख्य डिटेल्स 

29 जनवरी 2026 को आयोजित हुई आर्किटेक्चर (B.Arch) या प्लानिंग (B.Plan) के एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल से इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम का नाम  JEE Main 2026 (सेशन 1 - पेपर 2)
आयोजक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
आंसर-की जारी होने की डेट 19 फरवरी 2026
ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट  20 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
ऑब्जेक्शन फिस  ₹200 प्रति प्रश्न (नॉन-रिफंडेबल)
ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

छात्र प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Paper 2 Provisional Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड फिल करें।
  4. लॉगिन करने के बाद आपकी आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. इसे डाउनलोड करें और अपने आंसर का मिलान करें।

JEE Main 2026 Paper 2 Provisional Answer Key Last Date for Objection Window: जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?

जिन उम्मीदवारों ने 29 जनवरी, 2026 को JEE Main 2026 सेशन 1 पेपर 2 के एग्जाम दिए थे। वे आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। स्टेप 1: जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2: पेपर 2 आंसर-की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो पर क्लिक करें। 

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।

स्टेप 4: आंसर-की से संबंधित 'चुनौती' पर क्लिक करें।

स्टेप 5: प्रश्न आईडी क्रमबद्ध तरीके से दी जाएंगी।

स्टेप 6: 'सही ऑप्शन' कॉलम के अंतर्गत प्रश्न के आगे दी गई आईडी NTA द्वारा सबसे उपयुक्त आंसर-की को दर्शाता है।

स्टेप 7: ऑप्शन में ऑब्जेक्शन देने के लिए, छात्रों को अगले चार कॉलम में दिए गए किसी एक या अधिक ऑप्शन आईडी का उपयोग चेक बॉक्स पर क्लिक करके कर सकते हैं।

स्टेप 8: 'फाइल चुनें और अपलोड करें' पर क्लिक करके सहायक दस्तावेज अपलोड करें। 

स्टेप 9: वांछित विकल्प पर क्लिक करने के बाद, पेपर 2ए (बी.आर्क) के लिए गणित/योग्यता परीक्षण और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) के लिए गणित/योग्यता परीक्षण/योजना पर क्लिक करें, नीचे स्क्रॉल करें और 'अपना दावा सहेजें और अगली स्क्रीन पर जाएं।

स्टेप 10: ऑब्जेक्शन दिए गए ऑप्शन आईडी प्रदर्शित किए जाएंगे। 

चरण 11: 'अपने आंसर को सहेजें और लास्ट में फिस का भुगतान करें' पर क्लिक करें।

स्टेप 12: फिस भुगतान का तरीका चुनें और हर प्रश्न के लिए ₹200/- का अप्रतिदेय प्रोसेसिंग शुल्क अदा करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News