JEE Main 2026 Answer Key: जेईई मेन 2026 सेशन-1 की आंसर-की जारी, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Feb 4, 2026, 16:24 IST

NTA ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। छात्र jeemain.nta.nic.in पर जाकर नई अपडेट को चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।

jeemain.nta.nic.in 2026 Response Sheet Out
jeemain.nta.nic.in 2026 Response Sheet Out

JEE Main 2026 Session-1 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session-1 की प्रोविजनल आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। 21 से 29 जनवरी, 2026 तक आयोजित जेईई मेन सेशन 1 के एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। 

JEE Main 2026 सेशन 1 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद हैं। जिन भी छात्रों को प्रोविजनल आंसर-की में ऑब्जेक्शन दर्ज करानी है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर के दर्ज कर सकते हैं। 

NTA ने ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट 6 फरवरी, 2026 रखी है। साथ ही, छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ऑब्जेक्शन दर्ज करने के बाद उन्हें आवश्यक सहायक दस्तावेज भी अपलोड करना होगा।

JEE Main 2026: इंपोर्टेंट डेट्स और शेड्यूल 

NTA ने आंसर-की के साथ-साथ ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट भी जारी कर दी गई है। छात्र सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को जरूर देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
आंसर-की जारी होने की डेट 04 फरवरी 2026
ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अवधि  04 से 06 फरवरी 2026 (रात 11:50 PM तक)
हर प्रश्न चैलेंज फीस ₹200 (नॉन-रिफंडेबल)
फाइनल रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  12 फरवरी 2026

JEE Main 2026 Marking Scheme: जेईई मेन की मार्किंग स्कीम

मार्किंग स्कीम के अनुसार सही आंसर पर 4 अंक दिए जाते हैं। गलत आंसर होने पर 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न छोड़ा गया है या रिव्यू के लिए मार्क किया गया है तो उसके लिए कोई अंक नहीं मिलते और न ही कटते हैं। इसी नियम के आधार पर कुल स्कोर निकाला जाता है।

  • सही जवाब - 4 अंक मिलेंगे
  • गलत जवाब - 1 अंक कटेगा
  • छोड़ा गया प्रश्न - कोई अंक नहीं

जेईई मेन आंसर की - अधिसूचना

जेईई मेन 2026 सेशन 1 उत्तर कुंजी चुनौती - यहां क्लिक करें

जेईई मेन 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट - यहाँ क्लिक करें

जेईई मेन 2026 सत्र 1 का प्रश्न पत्र - यहां क्लिक करें

आंसर-की में ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

यदि आपको लगता हैं कि बोर्ड द्वारा दिया गया कोई आंसर गलत है, तो आप उस प्रश्नों पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑब्जेक्शन दर्ज करने का प्रोसेस और फीस क्या है।

  1. लॉगिन करें: ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए डैशबोर्ड पर जाकर 'Challenge Answer Key' ऑप्शन को चुनें।
  2. प्रश्न को चुनें: उस Question ID को चुनें, जिस पर आप ऑब्जेक्शन दर्ज करना चाहते हैं।
  3. दस्तावेज अपलोड करें: अपने आंसर को सही साबित करने के लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स (जैसे NCERT का संदर्भ या हल) अपलोड करें।
  4. फीस का भुगतान: प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

छात्र अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session-1 Answer Key/Response Sheet' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें। 
  4. लॉगिन के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और ऑफिशियल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  5. उस PDF को डाउनलोड करके सेव कर लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News