EMRS Final Answer Key 2026 Out: ईएमआरएस अंतिम उत्तर कुंजी nests.tribal.gov.in जारी, PDF डाउनलोड करें

Feb 4, 2026, 17:50 IST

EMRS Final Answer Key 2026: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति ने अंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी है। प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास वार्डन, लेखाकार, क्लर्क, प्रयोगशाला परिचारक और अन्य सहायक कर्मचारियों सहित अंतिम कुंजी पीडीएफ आगे लेख में दिया गया है। 

EMRS Final Answer Key 2026 Out
EMRS Final Answer Key 2026 Out

EMRS Final Answer Key 2026: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS)  स्टाफ चयन परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी कर दी गई है। यह अंतिम उत्तर कुंजी प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास वार्डन, लेखाकार, क्लर्क, लैब अटेंडेंट और अन्य सहायक कर्मचारियों सहित विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। 

उम्मीदवार ईएमआरएस की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ लेख में उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

EMRS Final Answer Key 2026: अंतिम उत्तर कुंजी 

इससे पहले, एनएसईएसटी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS ) स्टाफ चयन परीक्षा (ESSE) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी और आपत्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। विशेषज्ञों के साथ मूल्यांकन के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। 

EMRS Final Answer Key 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

ईएमआरएस अंतिम उत्तर कुंजी 2025 ऑफिशियल वेबसाइट पर पीडीएफ रूप में जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

परीक्षा का नाम

ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (EMRS) 2025

आयोजक संस्था

जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (NESTS)

पद का नाम 

शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पद (प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास वार्डन, लेखाकार, क्लर्क, प्रयोगशाला परिचारक, आदि)

कुल पदों का विवरण 

7,267

परीक्षा तिथियां

13, 14 और 21 दिसंबर 2025

अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

4 जनवरी, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

nests.tribal.gov.in

EMRS Final Answer Key 2026 PDF: डाउनलोड लिंक 

भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने शिक्षण एवं गैर-शिक्षण भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत भारत भर में प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास वार्डन, लेखाकार, क्लर्क, प्रयोगशाला परिचारक और अन्य सहायक कर्मचारियों सहित विभिन्न श्रेणियों में अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। उम्मीदवार अंतिम कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

पद का नाम 

जारी होने की तिथि 

पीडीएफ लिंक 

प्रधानाचार्य

4 जनवरी, 2026

पीडीएफ 

पीजीटी

4 जनवरी, 2026

पीडीएफ 

टीजीटी

4 जनवरी, 2026

पीडीएफ

लेखाकार

4 जनवरी, 2026

पीडीएफ

छात्रावास वार्डन और महिला स्टाफ नर्स

4 जनवरी, 2026

पीडीएफ

जूनियर सचिवालय सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक

4 जनवरी, 2026

पीडीएफ

Check: UKPSC Exam Calendar 2026

ईएमआरएस फाइनल आंसर की 2025 को कैसे डाउनलोड करें?

ईएमआरएस अंतिम उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर भर्ती टैब पर क्लिक करें

  3. अब "ESSE 2025 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी" के रूप में प्रदर्शित होने वाले पदवार अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  4. आपको विषयवार उत्तर कुंजी की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।

  5. इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News