AP EAMCET 2026: जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, काकीनाडा, आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET) के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 4 फरवरी, 2026 से शुरू हो रही है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cets.sche.ap.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर करें।
AP EAMCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट अभी घोषित नहीं की गई है। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर बोर्ड एक डिटेल्ड सूचना बुलेटिन जारी करेगा। साथ ही, AP EAMCET के एग्जाम 12 से 20 मई, 2026 तक आयोजित होंगे।
AP EAMCET 2026: AP EAMCET 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
छात्र रजिस्टर करने से पहले इन इंपॉर्टेंट डेट्स की जानकारी ले सकते हैं। आइए नीचे दी गई टेबल से इन सभी डेट्स की जानकारी लें।
| इवेंट | डेट्स |
| नोटिफिकेशन जारी होने की डेट | 04 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्टर शुरू होने की डेट | 04 फरवरी 2026 |
| बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 20 मार्च 2026 |
| करेक्शन विंडो | अप्रैल 2026 का प्रथम सप्ताह |
| एग्जाम की डेट (Engineering) | 12 मई - 16 मई 2026 |
| एग्जाम की डेट (Agriculture/Pharmacy)) | 17 मई - 19 मई 2026 |
AP EAMCET एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
AP EAMCET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।
- ऑफिशियल वेबसाइट cets.sche.ap.gov.in पर जाएं।
- AP EAMCET 2026 रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अपनी डिटेल्ड जानकारी का उपयोग कर के लॉगिन करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड करें।
- फॉर्म की जांच करें और जमा करें।
AP EAMCET एग्जाम 2026 की रजिस्ट्रेशन फीस
फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
| स्ट्रीम | OC (General) | BC | SC/ST |
| इंजीनियरिंग | ₹ 600 | ₹ 550 | ₹ 500 |
| एग्रीकल्चर | ₹ 600 | ₹ 550 | ₹ 500 |
| दोनों स्ट्रीम | ₹ 1200 | ₹ 1100 | ₹ 1000 |
आवश्यक दस्तावेज
फॉर्म भरने से पहले इन चीजों को अपने पास तैयार रखें:
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड नंबर
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (स्कैन की हुई)
- आय प्रमाण पत्र

Comments
All Comments (0)
Join the conversation