हरियाणा की किस सीमा पर बहती है यमुना नदी? देखें यहां

Last Updated: Aug 18, 2026, 16:22 IST

हरियाणा में यमुना मुख्य रूप से पूर्वी सीमा के साथ बहती है। कई हिस्सों में यह नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच प्राकृतिक विभाजन का भी काम करती है।

परीक्षा के लिए ऐसे याद रखें यमुना से जुड़ा पूरा फैक्ट
परीक्षा के लिए ऐसे याद रखें यमुना से जुड़ा पूरा फैक्ट

यमुना हरियाणा के भूगोल का ऐसा हिस्सा है, जिसका महत्व सिर्फ नदी या जलस्रोत के तौर पर नहीं है। यह राज्य की सीमा तय करने के साथ ही साथ खेती, सिंचाई, बाढ़ के मैदान और आसपास बसे क्षेत्रों के जीवन को भी प्रभावित करती है। ऐसे में अक्सर यमुना और हरियाणा की सीमा से जुड़े सवालों कई सवाल लोगो के मन में उठते है जिनमें से एक यह भी है कि यमुना नदी प्रदेश के किस सीमा पर बहती है? चलिए आज इसके बारें में ही चर्चा करते है। 

हरियाणा की किस दिशा में बहती है यमुना?

हरियाणा में यमुना मुख्य रूप से पूर्वी सीमा के साथ बहती है। कई हिस्सों में यह नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच प्राकृतिक विभाजन का काम करती है।

यमुना हरियाणा के यमुनानगर क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दक्षिण दिशा की ओर बढ़ती है और राज्य के पूर्वी हिस्सों से गुजरते हुए आगे दिल्ली की ओर जाती है। 

किन जिलों के पास से गुजरती है यमुना?

हरियाणा में यमुना का प्रभाव मुख्य रूप से राज्य के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलता है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत इसके प्रमुख सीमा क्षेत्र वाले जिलों में शामिल हैं। दक्षिण की ओर बढ़ने पर यमुना का प्रभाव फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र तक भी दिखाई देता है।

-इन क्षेत्रों में यमुना सिर्फ नक्शे पर खींची गई एक सीमा नहीं है। नदी के आसपास का क्षेत्र उपजाऊ है और इसका पानी लंबे समय से कृषि एवं सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

यमुनानगर में क्यों खास है यमुना? 

नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यमुनानगर का यमुना नदी से गहरा भौगोलिक संबंध है। इसी क्षेत्र में यमुना हरियाणा के भूभाग में प्रवेश करती है और यहां स्थित हथिनीकुंड बैराज नदी के पानी के प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

ऐसे में कह सकते हैं कि यमुनानगर में यमुना भूगोल, खेती और जल प्रबंधन तीनों को जोड़ने वाली कड़ी बन जाती है।

करनाल, पानीपत और सोनीपत में कैसे बनती है सीमा?

यमुनानगर से आगे बढ़ते हुए यमुना दक्षिण की ओर आती है और करनाल, पानीपत तथा सोनीपत के पूर्वी हिस्सों के पास से गुजरती है। इन क्षेत्रों में नदी के दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश का भूभाग दिखाई देता है।

यानी अगर आप हरियाणा के नक्शे में इन जिलों को देखें और उनके ठीक पूर्वी हिस्से की ओर जाएं, तो यमुना आपको एक प्राकृतिक सीमा के रूप में दिखाई देगी।

परीक्षा के लिए ऐसे याद रखें यमुना से जुड़ा पूरा फैक्ट

हरियाणा की भौगोलिक सीमाओं को याद करने का एक आसान तरीका यह है कि पूर्व में यमुना और उसके पार उत्तर प्रदेश। राज्य की पहचान में यमुना की भूमिका इसलिए भी खास है क्योंकि यह केवल सीमा नहीं बनाती, बल्कि हरियाणा के मैदानी भूगोल और कृषि क्षेत्र को भी प्रभावित करती है।

FAQs

हरियाणा की किस सीमा पर यमुना नदी बहती है?

यमुना नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा के साथ बहती है और कई हिस्सों में हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के बीच प्राकृतिक सीमा का काम करती है।

यूपी के इस जिलें में है 11 चीनी मिलें, करोड़ों का कारोबार और विदेशों तक पहुंचती है चीनी

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 18, 2026, 15:51 IST

FAQs

  • हरियाणा की किस सीमा पर यमुना नदी बहती है?
    +
    यमुना नदी हरियाणा की पूर्वी सीमा के साथ बहती है और कई हिस्सों में हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के बीच प्राकृतिक सीमा का काम करती है।

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News