मरने के तुरंत बाद मोबाइल का फिंगरप्रिंट सेंसर उंगली को पहचानने से क्यों करता है इन्कार, जानें कारण
किसी व्यक्ति की मौत के तुरंत बाद स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट सेंसर उसकी उंगली को पहचानने से इन्कार कर देता है। क्या है इ सके पीछे का कारण, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
किसी व्यक्ति की मौत के तुरंत बाद स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट सेंसर उसकी उंगली को पहचानने से इन्कार कर देता है। क्या आप इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण जानते हैं ? कई लोगों ने इसे लेकर इंटरनेट पर सवाल भी पूछे हैं, जिसे लेकर लोगों को अलग-अलग जवाब मिले। हालांकि, हम इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण को जानेंगे।
मौत के बाद फिंगरप्रिंट सेंटर पहचानने से क्यों करता है इन्कार
इसका मुख्य कारण यह है कि आधुनिक स्मार्टफोन सेंसर केवल उंगली के पैटर्न को ही नहीं पढ़ते, बल्कि यह भी टेस्ट करते हैं कि उंगली किसी जीवित व्यक्ति की है या नहीं। मौत के बाद शरीर में होने वाले लिविंग और इलेक्ट्रिक चेंजेस के कारण सेंसर काम करना बंद कर देता है, जिसके प्रमुख वैज्ञानिक कारण इस प्रकार हैं:
बायो-इलेक्ट्रिक चार्ज का खत्म होना
जिंदा शरीर में सेल्स और नर्वस सिस्टम के कारण लगातार Bio-electric Current बहता रहता है अधिकांश स्मार्टफोन में कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसरलगे होते हैं, जो उंगली की रेखाओं और उनके बीच के खाली स्थानों से गुजरने वाले इसी Electrical Charge को मापकर उंगली का नक्शा तैयार करते हैं। व्यक्ति की मौत होते ही शरीर में यह चार्ज तुरंत रुक जाता है, जिससे सेंसर को जरूरी इलेक्ट्रिकल सिग्नल नहीं मिल पाता और फोन अनलॉक नहीं होता।
ब्लड फ्लो और नब्ज का रुकना
आधुनिक इन-डिस्प्लेसेंसर उंगली की त्वचा के नीचे बहने वाले खून, पल्स और टिश्यू की गहराई को भी स्कैन करते हैं। मौत के तुरंत बाद दिल की धड़कन और ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है। सेंसर में मौजूद 'एंटी-स्पूफिंग' तकनीक ब्लड फ्लो न मिलने पर इसे एक सिलिकॉन या नकली उंगली मान लेती है और सुरक्षा के तहत एक्सेस ब्लॉक कर देती है।
त्वचा की नमी में कमी
जीवित त्वचा में प्राकृतिक नमी और लचीलापन होता है, जो सेंसर की सतह पर उंगली का सही संपर्क बनाता है। मौत के बाद शरीर ठंडा पड़ने लगता है, त्वचा की नमी सूखने लगती है और सेल्स सिकुड़ने लगते हैं। इससे फिंगरप्रिंट की उभरी हुई रेखाओं के बीच का अंतर बदल जाता है, जिसे सेंसर का एल्गोरिदम एक्सेप्ट नहीं करता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.