UGC NET Exam City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज, 23 नवंबर को ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में 2 शिफ्टों में आयोजित होगी। इस बार ड्रेस कोड और नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे और लंबे बूट पहनने की अनुमति नहीं होगी।
यूजीसी नेट दिसंबर सिटी स्लिप 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर की पर्ची (City Intimation) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, NTA द्वारा परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किया जा सकता है, जिससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
NTA UGC NET December City Intimation Slip Link
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 23 नवंबर को दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा के लिए UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक एक्टिव करेगा। लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in इस वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके परीक्षा शहर की सूचना देख सकेंगे।
UGC NET City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
UGC NET December Exam City Intimation Slip आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों (Steps) का पालन करें:
-
सबसे पहले, आप NTA UGC NET के ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के Home Page पर मौजूद "UGC NET December Exam City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद अपना Application Number, Date of Birth या पासवर्ड और Security Pin/CAPTCHA कोड दर्ज करें।
-
सभी मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद Submit या Login बटन पर क्लिक कर दें।
-
अब आपकी परीक्षा शहर पर्ची स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
अपनी परीक्षा तिथि और आवंटित शहर चेक करें।
-
अंत में इसे डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।
