UP Super TET Exam City Slip 2026: यूपी पीआरटी एग्जाम सिटी स्लिप upessc.up.gov.in पर, ये रहा Direct Link
UP Super TET (PRT) Exam City Intimation Slip 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। असिस्टेंट टीचर (PRT) पदों के लिए परीक्षा 3–4 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड कब आएगा, इससे संबंधित जानकारी यहां लेख से प्राप्त करें।
UP Super TET (PRT) Exam City Slip 2026 OUT: यूपी सुपर टीईटी (UP Super TET) परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आज 23 नवंबर 2026 को असिस्टेंट टीचर (PRT) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी ओटीएस आईडी, मोबाइल नंबर या ईमेल और पासवर्ड की मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इस भर्ती के तहत कुल 12,405 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 और 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
UP Super TET Exam City Slip 2026 Download Link
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी सुपर टीईटी (उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर-PRT) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप का आधिकारिक डाउनलोड लिंक upessc.up.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी OTR ID, पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल और पासवर्ड का उपयोग करके आसानी से लॉगिन कर सकेंगे और अपने आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें- UP Super TET Exam City Slip Link- Active
कब आएगा UP Super TET (PRT) Admit Card 2026?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी सुपर टीईटी (उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर-PRT) भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन कराया है, वे अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग की ओर से परीक्षा शुरू होने से 3-4 दिन पहले यानी 29 या 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी किए जाने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download UP Super TET Exam City Slip? ऐसे करें चेक
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों को देख कर अपनी यूपी सुपर टीईटी (PRT) एग्जाम सिटी स्लिप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में "UP Super TET (PRT) Exam City Intimation Slip 2026" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी OTR ID / रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
-
आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी ओपन हो जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Super TET City Slip 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?
सुपरटेट TET (PRT) एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 पर अभ्यर्थी से संबंधित और परीक्षा के जिले से संबंधित निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं:
-
अभ्यर्थी का नाम
-
पंजीकरण संख्या / ओटीआर आईडी
-
रोल नंबर / आवेदन संख्या
-
पिता/पति का नाम
-
लिंग व वर्ग/श्रेणी
-
परीक्षा का नाम
-
विज्ञापन संख्या (Advertisement No. - 05/2026)
-
परीक्षा की तारीख
-
आवंटित परीक्षा शहर/जिला
-
परीक्षा पाली
UP Super TET (PRT) Exam Pattern 2026
यूपी सुपर टीईटी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर पैटर्न इस प्रकार है:
-
परीक्षा मोड: लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ/MCQ आधारित)।
-
कुल प्रश्न: परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
कुल अंक: प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का।
-
समय अवधि: परीक्षा हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय दिया जाएगा।
-
विषय: भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत), गणित, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाएं, तार्किक ज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी आदि।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.