CG Vyapam Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लेक्चरर एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 23, 2026, 14:29 IST

CG Vyapam Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीजी व्यापम लेक्चरर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 29 नवंबर 2026 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ लेक्चरर एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam Admit Card 2026
CG Vyapam Admit Card 2026

CG Vyapam Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर 23 नवंबर 2026 को सीजी व्यापम लेक्चरर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 29 नवंबर 2026 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 तक छत्तीसगढ़ के 5 जिलों आयोजित की जाएगी। सीजीएसएसबी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से लेक्चरर के कुल 854 (ई-कैडर 424 + टी कैडर 430) रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

सीजी व्यापम लेक्चरर एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। 

CG Vyapam Admit Card 2026 Download Link 

सीजी व्यापम लेक्चरर की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स कोे ध्यान से चेक करें। कोई गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

सीजी व्यापम लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

CG Vyapam Lecturer Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

सीजी व्यापम मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ आईडेंडिटी कार्ड एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लेकर जाएं। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)

पद का नाम 

सीजी व्यापम लेक्चरर 

विज्ञापन संख्या 

SSB/Exam F-20/2026/4628

रिक्त पद 

854 (ई-कैडर 424 + टी कैडर 430) 

परीक्षा की तिथि 

29 नवंबर 2026 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

23 नवंबर 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

vyapamcg.cgstate.gov.in

CG Vyapam Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

सीजी व्यापम लेक्चरर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • CG Vyapam Lecturer Admit Card 2026  पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 23, 2026, 14:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News