Live

GDS 2nd Merit List 2026 [LIVE]: आज जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट क्या?, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Nov 20, 2026, 23:47 IST

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Download: इंडिया पोस्ट जीडीएस द्वितीय मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर सर्कल-वाइज जारी की जाएगी। इस पीडीफ़ में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर और दस्तावेज़ सत्यापन की निर्धारित तिथि दी होगी।

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update
India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update

HIGHLIGHTS

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जारी होगी।
  • अभ्यर्थी सर्कल-वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।
  • शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए उपस्थित होना होगा।

India Post GDS 2nd Merit List 2026: अभ्यर्थियों के लिए खुशी की बात यह है कि इंडिया पोस्ट जीडीएस द्वितीय मेरिट लिस्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली है। 1st मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी हुई थी, इसलिए उम्मीद है जल्द सभी राज्यों की 2nd मेरिट लिस्ट सर्कल-वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने राज्य की मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे और चयनित अभ्यर्थी अगले राउंड के दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए पात्र होंगे।

कब जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026?

दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पिछली बार की तरह, पहली लिस्ट आने के लगभग 1 महीने बाद दूसरी लिस्ट जारी की जाती है। पहली लिस्ट 12 अक्टूबर को आई थी, इसलिए उम्मीद है कि दूसरी मेरिट लिस्ट आज 21 नवंबर को जारी हो सकती है।

हर राज्य की मेरिट लिस्ट इस वेबसाइट पर मिलेगी

इंडिया पोस्ट की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर डाली जाएगी। सभी राज्यों की लिस्ट अलग-अलग जारी होगी।

India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

दूसरी मेरिट लिस्ट की PDF फाइल में वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार, नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।

2. होम पेज पर 'Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपने राज्य को चुनें और लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आपके राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

5. इसमें अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करें और डाउनलोड करें। 

जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट में क्या जानकारी होगी?

मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट का नाम, डिवीजन, वर्ग और उन्हें मिले अंक लिखे होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में होगा, उन्हें अगले चरण में अपने दस्तावेजों की जांच (Document Verification) करानी होगी।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Nov 20, 2026, 20:30 IST

    2nd GDS Merit List: पहली मेरिट लिस्ट में 23,469 उम्मीदवार हुए थे शॉर्टलिस्ट

    12 अक्टूबर 2026 को पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। इसमें 23,757 पदों के मुकाबले 23,469 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

  • Nov 20, 2026, 20:29 IST

    GDS Merit List: दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर आज भी इंतजार

    20 नवंबर 2026 तक India Post के आधिकारिक पोर्टल पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। आज लिस्ट जारी होने की संभावना को लेकर खबरें जरूर आई हैं, लेकिन आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।

  • Nov 20, 2026, 20:24 IST

    India Post GDS Cut Off 2026: क्या मेरिट लिस्ट के साथ कट ऑफ मार्क्स होंगे जारी?

    India Post GDS 2nd Merit List 2026 के साथ उम्मीदवारों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट में राज्य और कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ अलग-अलग रहने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों का पहली मेरिट लिस्ट में चयन नहीं हुआ है, उन्हें दूसरी लिस्ट का इंतजार है। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कट ऑफ चेक कर सकेंगे। 

  • Nov 20, 2026, 17:14 IST

    India Post GDS Result: कैसे तैयार होती है मेरिट लिस्ट?

    1. GDS भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती।

    2. मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर बनती है।

    3. 12वीं और ग्रेजुएशन के अंक नहीं जोड़े जाते।

    4. 10वीं के अंकों का प्रतिशत निकाला जाता है।

    5. मेरिट प्रतिशत 4 दशमलव स्थानों तक तैयार होता है।

    6. ग्रेड या CGPA होने पर निर्धारित नियम से अंकों में बदला जाता है।

    7. अधिक प्रतिशत वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलती है।

    8. समान अंक होने पर टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होता है।

    9. कटऑफ राज्य, डिवीजन और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होती है।

    10. चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।

    11. दस्तावेज सही पाए जाने के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है।

    12. मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।

  • Nov 20, 2026, 15:51 IST

    India Post GDS Merit List: किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता है?

    सत्यापन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित मूल दस्तावेज और स्व-सत्यापित (Self-attested) फोटोकॉपी ले जानी होगी :

    • 10वीं कक्षा (मैट्रिक) की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट 

    • वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) 

    • जाति प्रमाण पत्र (OBC / SC / ST candidates के लिए, यदि लागू हो) 

    • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD candidates के लिए, यदि लागू हो) 

    • चिकित्सा/मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (विभागीय निर्देशानुसार) 

    • आवेदन पत्र और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित संबंधित दस्तावेज

  • Nov 20, 2026, 15:50 IST

    India Post GDS Merit List: दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या करें?

    जिन उम्मीदवारों का नाम इंडिया पोस्ट जीडीएस (GDS) की दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल होता है, उन्हें विभाग के निर्देशों के अनुसार अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification - DV) की प्रक्रिया में भाग लेना होता है ।

    नाम आने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

    • मेरिट लिस्ट में दिए गए निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें: पीडीएफ में अपने नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ दस्तावेज सत्यापन की निर्धारित तिथि, समय और स्थान/डिविजनल कार्यालय का विवरण चेक करें ।

    • सभी मूल दस्तावेज (Original Documents) तैयार रखें: सत्यापन केंद्र पर जाने के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी फोटोकॉपी का सेट भी तैयार रखें ।

    • समय पर उपस्थित हों: निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपने संबंधित डिविजनल कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराएं, अन्यथा उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है ।

  • Nov 20, 2026, 15:47 IST

    GDS Result: किस फॉर्मेट में जारी होगी मेरिट लिस्ट

    इंडिया पोस्ट GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने संबंधित पोस्टल सर्कल (राज्य/सर्किल) के अनुसार सर्कल-वाइज PDF डाउनलोड करके उसमें अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकेंगे। 

  • Nov 20, 2026, 13:50 IST

    India Post GDS Result: पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या

    GDS की पहली मेरिट लिस्ट में कुल 23,469 उम्मीदवार चुने गए हैं। नीचे सर्कल के हिसाब से खाली पद और चुने गए उम्मीदवारों की सूची देखें:

    सर्कल

    शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की संख्या

    आंध्र प्रदेश

    915

    असम

    414

    बिहार

    1097

    छत्तीसगढ़

    761

    दिल्ली

    16

    गुजरात

    498

    हरियाणा

    87

    हिमाचल प्रदेश

    332

    जम्मू और कश्मीर

    340

    झारखंड

    1379

    कर्नाटक

    1102

    केरल

    1359

    मध्य प्रदेश

    1450

    महाराष्ट्र

    2425

    पूर्वोत्तर

    2554

    ओडिशा

    1351

    पंजाब

    122

    राजस्थान

    1009

    तमिलनाडु

    2115

    तेलंगाना

    246

    उत्तर प्रदेश

    1687

    उत्तराखंड

    452

    पश्चिम बंगाल

    1758

  • Nov 20, 2026, 13:40 IST

    GDS 2nd Merit List 2026: ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?

    यदि आवेदक के पास केवल ग्रेड उपलब्ध हैं, तो 9.5 के गुणांक (मल्टीप्लाइंग फैक्टर) की सहायता से प्रत्येक विषय के अंक इस प्रकार से कैल्कूलेट किए जाएंगे:

    ग्रेड

    ग्रेड पॉइंट

    गुणक कारक (Multiplication factor)

    A1

    10

    9.5

    A2

    9

    9.5

    B1

    8

    9.5

    B2

    7

    9.5

    C1

    6

    9.5

    C2

    5

    9.5

    D

    4

    9.5

  • Nov 20, 2026, 13:20 IST

    India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live: किन उम्मीदवारों को है मेरिट लिस्ट का इंतजार

    इंडिया पोस्ट जीडीएस (GDS) शेड्यूल-II (जुलाई 2026) भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार उन उम्मीदवारों को है, जिन्होंने आवेदन किया था लेकिन पहली मेरिट लिस्ट में उनका नाम नहीं आया था। पहली लिस्ट के दस्तावेज़ सत्यापन के बाद खाली रह गईं सीटों को भरने के लिए यह दूसरी लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें कक्षा 10 के अंकों के आधार पर चयन होता है। 

  • Nov 20, 2026, 12:49 IST

    India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live: कितनी मिलती है सैलरी?

    ग्रामीण डाक सेवक का वेतन समय के साथ बढ़ता रहता है। इसमें कर्मचारियों को हर साल 3% की वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) और समय-समय पर महंगाई भत्ता (DA) मिलता है। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) को अधिकतम 29,380 रुपये और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) या डाक सेवक को 24,470 रुपये तक का मासिक वेतन मिल सकता है। यह नौकरी आर्थिक रूप से सुरक्षित और बेहतर भविष्य देती है।

  • Nov 20, 2026, 11:45 IST

    India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live: संभावित कट-ऑफ

    GDS 2nd मेरिट लिस्ट 2026 के लिए कट-ऑफ राज्य और श्रेणी (UR, OBC, EWS, SC, ST) के अनुसार अलग-अलग होगी। आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी जैसे राज्यों में कट-ऑफ 98.50% से 99.50% तक जाने की उम्मीद है, जबकि हिमाचल और उत्तराखंड में भी कट-ऑफ काफी ऊंची रहेगी। वहीं असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कट-ऑफ थोड़ी कम रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे कम कट-ऑफ रहने का अनुमान है, जहां यह श्रेणियों के आधार पर 45% से 70% के बीच हो सकती है।

    सर्कल

    अनारक्षित (UR)

    ओबीसी (OBC)

    ईडब्ल्यूएस (EWS)

    अनुसूचित जाति (SC)

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    आंध्र प्रदेश

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    96 - 97

    असम

    86.50 - 87.50

    88.50 - 89.50

    88.50 - 89.50

    79.50 - 80.50

    83.50 - 84.50

    बिहार

    94 - 95

    95.50 - 96.50

    92.50 - 93.50

    95.50 - 96.50

    85.50 - 86.50

    छत्तीसगढ़

    96 - 97

    96 - 97

    94.50 - 95.50

    95.50 - 96.50

    93 - 94

    दिल्ली

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    93.50 - 94.50

    गुजरात

    89 - 90

    88.50 - 89.50

    88.50 - 89.50

    87 - 88

    81 - 82

    हरियाणा

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    हिमाचल प्रदेश

    98.50 - 99.50

    97.50 - 98.50

    94.50 - 95.50

    98 - 99

    88 - 89

    जम्मू और कश्मीर

    98 - 99

    96.50 - 97.50

    93 - 94

    97.50 - 98.50

    91.50 - 92.50

    झारखंड

    97 - 98

    97 - 98

    93.50 - 94.50

    96 - 97

    91.50 - 92.50

    कर्नाटक

    94 - 95

    94 - 95

    90.50 - 91.50

    92.50 - 93.50

    92 - 93

    केरल

    93 - 94

    93 - 94

    90.50 - 91.50

    92.50 - 93.50

    86.50 - 87.50

    मध्य प्रदेश

    97.50 - 98.50

    92.50 - 93.50

    94.50 - 95.50

    96.50 - 97.50

    89 - 90

    महाराष्ट्र

    88.50 - 89.50

    88.50 - 89.50

    87.50 - 88.50

    87.50 - 88.50

    84 - 85

    पूर्वोत्तर (North Eastern)

    69.50 - 70.50

    52.50 - 53.50

    45.50 - 46.50

    54.50 - 55.50

    69.50 - 70.50

    ओडिशा

    88.50 - 89.50

    89.50 - 90.50

    82.50 - 83.50

    84.50 - 85.50

    78.50 - 79.50

    पंजाब

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    90.50 - 91.50

    राजस्थान

    96 - 97

    98 - 99

    94.50 - 95.50

    96 - 97

    89 - 90

    तमिलनाडु

    94.50 - 95.50

    94.50 - 95.50

    84.50 - 85.50

    92.50 - 93.50

    86.50 - 87.50

    तेलंगाना

    97.50 - 98.50

    98 - 99

    95.50 - 96.50

    95.50 - 96.50

    95.50 - 96.50

    उत्तर प्रदेश

    98.50 - 99.50

    98.50 - 99.50

    92.50 - 93.50

    96 - 97

    78.50 - 79.50

    उत्तराखंड

    98.50 - 99.50

    97.50 - 98.50

    96.50 - 97.50

    98.50 - 99.50

    89.50 - 90.50

    पश्चिम बंगाल

    89.50 - 90.50

    89.50 - 90.50

    88 - 89

    79.50 - 80.50

    80.50 - 81.50

  • Nov 20, 2026, 09:14 IST

    GDS 2nd Merit List 2026 PDF: दूसरी मेरिट लिस्ट में किन अभ्यर्थियों का नाम आ सकता है?

    GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों का नाम आने की ज्यादा संभावना होती है जिनके 10वीं के अंक पहली कट-ऑफ के बेहद करीब थे। चयन 10वीं के नंबरों से होता है, और जब पहली लिस्ट वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में नहीं आते, अयोग्य होते हैं या जॉइन नहीं करते, तब सीटें खाली रह जाती हैं। उन्हीं खाली सीटों पर अंक, डिवीजन और श्रेणी के हिसाब से अगले योग्य उम्मीदवारों के नाम आते हैं। नाम आने पर मूल दस्तावेज़ों के साथ वेरिफिकेशन कराएं, वरना अगली लिस्ट का इंतज़ार करें।

  • Nov 20, 2026, 09:09 IST

    Post Office GDS 2nd Merit List 2026 LIVE: ग्रामीण डाक सेवक के कितने पदों पर होगी भर्ती?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के तहत कुल 23,757 पदों पर ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक की नियुक्ति की जा रही है। पहली मेरिट लिस्ट के बाद, जिन उम्मीदवारों का चयन बाकी रह गया था, उनके लिए द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने सर्कल के अनुसार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से चेक कर सकते हैं।

2nd Merit List PDF कैसे चेक और डाउनलोड करें?

लिस्ट जारी होने के बाद आप इन चरणों से PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

  • इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।

  • Shortlisted Candidates सेक्शन में संबंधित शेड्यूल (Schedule-II, July-2026) चुनें।

  • अपने राज्य/पोस्टल सर्कल (जैसे UP, Bihar, Rajasthan, MP आदि) के आगे List-II / Supplementary List के विकल्प पर क्लिक करें।

  • सर्कल-वाइज PDF खुलने पर Ctrl + F (या मोबाइल में Find ऑप्शन) से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम खोजें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News