Live

Rajasthan Panchayat Election Results 2026 LIVE: शानदार जीत की ओर कांग्रेस, देखें किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें?

Nov 20, 2026, 19:03 IST

Rajasthan Panchayat Chunav Parinam 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना जारी है, राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना कराई जा रही है। लेटेस्ट अपडेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पीछे जाती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस (Congress) ने बढ़त बना ली है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होगी। आयोग ने इन जिलों के लिए 18 नवंबर को आदेश जारी किया था। वहीं एक बड़े उलटफेर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी पंचायत चुनाव हार गई है।

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026

HIGHLIGHTS

  • Rajasthan Panchayat Election Results 2026: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना कराई जा रही है।
  • 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों पर नजर, चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेसन ने बनाई बढ़त।
  • Rajasthan Panchayat Election Results 2026: कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होगी।

Rajasthan Panchayat Chunav Results 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में विजेताओं के नाम आने शुरू हो गए हैं। बता दें कि प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना कराई जा रही है। लेटेस्ट अपडेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पीछे जाती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस (Congress) बढ़त बना ली है। हालांकि, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी तस्वीर सभी नतीजे आने के बाद ही साफ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को होगी। आयोग ने इन जिलों के लिए 18 नवंबर को आदेश जारी किया था। वहीं एक बड़े उलटफेर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी पंचायत चुनाव हार गई है। ऐसे में इन चार जिलों के चुनाव परिणाम बाकी जिलों से अलग दिन घोषित किए जाएंगे। चलिए देखते हैं क्या है चुनाव का लेटेस्ट अपडेट। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Nov 20, 2026, 19:03 IST

    Rajasthan Panchayat Election Results 2026 LIVE: किसे पार्टी को मिली कितनी सीट

    पंचायत समिति (PS) सदस्य चुनाव 2026

    पार्टी का नाम

    जीती गई सीटें

    आईएनसी (INC)

    3,702

    बीजेपी (BJP)

    2,182

    निर्दलीय (IND)

    627

    आरएलपी (RLP)

    496

    बीएपी (BAP)

    276

    सीपीआई-एम (CPIM)

    50

    बीएसपी (BSP)

    60

    आप (AAP)

    2

    एनपीपी (NPP)

    0

    स्टेटस: कुल 7,543 सीटों में से 7,395 के नतीजे घोषित

    जिला परिषद (ZP) सदस्य चुनाव 2026

    पार्टी का नाम

    जीती गई सीटें

    आईएनसी (INC)

    608

    बीजेपी (BJP)

    301

    सीपीआई-एम (CPIM)

    6

    आप (AAP)

    0

    बीएपी (BAP)

    22

    बीएसपी (BSP)

    6

    एनपीपी (NPP)

    0

    आरएलपी (RLP)

    37

    निर्दलीय (IND)

    10

    स्टेटस: कुल 1,275 सीटों में से 990 के नतीजे घोषित

  • Nov 20, 2026, 18:43 IST

    Rajasthan Panchayat Election Results 2026 LIVE: RLP प्रमुख ने चुनाव नतीजों पर क्या बोला?

    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने दावा किया कि पार्टी ने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में पंचायत समिति की 438 सीटें जीती हैं और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र, सांगानेर पंचायत समिति में बहुमत की ओर बढ़ रही है।

  • Nov 20, 2026, 18:12 IST

    जयपुर के जिला कलेक्टर ने चुनाव परिणाम पर कही यह बात

    जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने क्या कहा?  

     
  • Nov 20, 2026, 17:40 IST

    सीएम भजनलाल के जिले में कांग्रेस का कमाल

    Rajasthan Zilla Parishad Chunav 2026: सीएम भजनलाल के जिले भरतपुर में जिला परिषद की 31 में से 21 सीटें जीतकर कांग्रेस की खोई हुई जमीन हासिल कर ली है। वहीं जिलें में सत्ताधारी बीजेपी को केवल नौ सीटों पर जीत मिली है।

  • Nov 20, 2026, 17:05 IST

    Rajasthan Panchayat samiti Chunav 2026: 4259 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस का जलवा

    राजस्थान पंचायत समिति सदस्य चुनाव में अब तक 4,259 सीटों के परिणाम सामने आ गए है। कांग्रेस ने 2,150 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब तक के परिणाम इस प्रकार है- 

    कांग्रेस- 2,150

    भाजपा- 1,307

    निर्दल- 319

    आरएलपी- 292

    भारत आदिवासी पार्टी- 118

    माकपा- 40

    बसपा- 32

  • Nov 20, 2026, 17:01 IST

    झुंझुनूं जिलें में कांग्रेस ने लहराया परचम

    झुंझुनूं की जिला परिषद की कुल 41 सीटों में से 13 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। साथ ही 13 अन्य सीटों पर पार्टी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा के खाते में अब तक केवल 4 सीटें ही आई हैं। 

  • Nov 20, 2026, 16:17 IST

    Rajasthan Panchayat Chunav 2026: इन्हे भी हार का मुहं देखना पड़ा

    सीकर में DIG अरशद अली की पत्नी हारी...।

    भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के बेटे और बहू ने चुनाव जीता।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत की पुत्रवधू जीतीं।

    पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़ की निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी फिर जीतीं

    पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू और पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल की बेटी ने चुनाव जीता।

    जयपुर से निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चौपड़ा और उप जिला प्रमुख मोहन डागर हारे..!

    अजमेर से पूर्व जिला प्रमुख एवं विधायक सुशील पलाड़ा नहीं जीत सकी।।

  • Nov 20, 2026, 15:55 IST

    Rajasthan Panchayat Chunav 2026: पंचायत चुनाव में IAS -IPS के रिश्तेदारों की हार!

    हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी उलट-फेर देखने को मिल रहा है, यहां कई दिग्गजों से जुड़े लोग भी चुनाव हार गए है। कुछ की लिस्ट आप यहां देख सकते है। 

    विधायक रमेश खींची की दोनों पुत्र वधू चुनाव हार गई है।

    सांसद संजना जाटव के जेठ और विधायक अजय सिंह किलक की भाभी भी हारी।

    IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पत्नी दौसा से चुनाव हारी।

    कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और बेटे चुनाव हारे।

    चूरू में तारानगर से कांग्रेस विधायक की पत्नी हारी।

    दौसा में भाजपा विधायक विक्रम बंशीलाल की मां चुनाव हार गई।

  • Nov 20, 2026, 15:41 IST

    Rajasthan Zilla Parishad Chunav 2026: किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

    राजस्थान पंचायत समिति (PS) सदस्य चुनाव 2026

    पार्टी का नाम

    जीती गई सीटें

    कांग्रेस (INC)

    3,116

    बीजेपी (BJP)

    1,863

    निर्दलीय (IND)

    530

    आरएलपी (RLP)

    442

    बीएपी (BAP)

    234

    सीपीआई-एम (CPIM)

    50

    बीएसपी (BSP)

    46

    आप (AAP)

    2

    एनपीपी (NPP)

    0

    स्टेटस: कुल 7,543 सीटों में से 6,283 के नतीजे घोषित

    जिला परिषद (ZP) सदस्य चुनाव 2026

    पार्टी का नाम

    जीती गई सीटें

    कांग्रेस (INC)

    160

    बीजेपी (BJP)

    92

    सीपीआई-एम (CPIM)

    5

    आप (AAP)

    4

    बीएपी (BAP)

    4

    बीएसपी (BSP)

    1

    एनपीपी (NPP)

    0

    आरएलपी (RLP)

    0

    निर्दलीय (IND)

    0

    स्टेटस: कुल 1,275 सीटों में से 266 के नतीजे घोषित

  • Nov 20, 2026, 15:30 IST

    Rajasthan Zilla Parishad Chunav 2026: बड़े उलट-फेर में मंत्री का परिवार हारा

    राजस्थान पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी पंचायत चुनाव हार गई है। बेहद ही नजदीकी मुकाबले में उन्हे कांग्रेस प्रत्याशी ने 51 वोटों से हरा दिया है। साथ ही मंत्री के दोनों बेटें भी चुनाव हार गए है।

  • Nov 20, 2026, 14:32 IST

    Rajasthan Panchayat Chunav 2026: कांग्रेस ने बनाई शानदार बढ़त

    राजस्थान के पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना रखी है। पंचायत समिति की जिन 3,462 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, उनमें से कांग्रेस ने 1,882 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा 1,149 सीटों के साथ पीछे चल रही है।

  • Nov 20, 2026, 13:40 IST

    अभी तक किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

    पंचायत समिति (PS) सदस्य चुनाव 2026

    पार्टी का नाम

    जीती गई सीटें

    आईएनसी (INC)

    1,753

    बीजेपी (BJP)

    1,070

    निर्दलीय (IND)

    258

    आरएलपी (RLP)

    228

    बीएपी (BAP)

    95

    सीपीआई-एम (CPIM)

    39

    बीएसपी (BSP)

    18

    आप (AAP)

    1

    एनपीपी (NPP)

    0

    स्टेटस: कुल 7,543 सीटों में से 3,462 के नतीजे घोषित

    जिला परिषद (ZP) सदस्य चुनाव 2026

    पार्टी का नाम

    जीती गई सीटें

    आईएनसी (INC)

    25

    बीजेपी (BJP)

    12

    सीपीआई-एम (CPIM)

    1

    आप (AAP)

    0

    बीएपी (BAP)

    0

    बीएसपी (BSP)

    0

    एनपीपी (NPP)

    0

    आरएलपी (RLP)

    0

    निर्दलीय (IND)

    0

    स्टेटस: कुल 1,275 सीटों में से 38 के नतीजे घोषित

     
  • Nov 20, 2026, 13:25 IST

    उदयपुर जिले की क्या है लेटेस्ट अपडेट

    Rajasthan Panchayat Chunav 2026: उदयपुर जिले में भी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती चल रही है, और हर वार्ड में गिनती पूरी होने के साथ ही नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। आप यहां लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।  

    उदयपुर जिले की क्या है लेटेस्ट अपडेट

  • Nov 20, 2026, 12:26 IST

    Rajasthan Panchayat Parinam 2026: कांग्रेस ने बीजेपी को छोड़ा पीछे

    राजस्थान में पंचायत समिति सदस्य की अब तक 1,092 सीटों के परिणाम जारी किए जा चुके है। जहां  कांग्रेस ने 537 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी ने 327 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 सीटों पर विजय हासिल की है। 

  • Nov 20, 2026, 12:02 IST

    चार फेज में कराया गया था मतदान

    Rajasthan Panchayat Parinam 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव इस बार चार फेज में कराया गया था। इसके लिए 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को वोटिंग हुई थी। प्रदेश के 41 जिलों में हुई इस चुनावी प्रक्रिया के बाद अब मतगणना पर सभी की नजरें टिकी हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस फिलहाल उससे पीछे है। पंचायत चुनाव के नतीजे ग्रामीण इलाकों में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की स्थिति का संकेत भी देंगे।

  • Nov 20, 2026, 11:40 IST

    Rajasthan Panchayat Results 2026 Live: 8,245 वार्डों के लिए कुल 27,872 उम्मीदवार मैदान में

    बता दें कि राज्य में पूरी चुनाव प्रक्रिया में जिला परिषद के 1,403 और पंचायत समिति के 8,245 वार्डों के लिए कुल 27,872 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से राज्य निर्वाचन आयोग ने अब तक 37 पंचायत समिति सदस्यों और चार जिला परिषद सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया है। वहीं 25 जिलों में सरपंच और पंच पदों के लिए भी मतदान कराया गया था।

     
  • Nov 20, 2026, 11:33 IST

    1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों पर नजर

    Rajasthan panchayat election results 2026: इस बार राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों पर मतदान हुआ है। फिलहाल जिला परिषद के 1,275 और पंचायत समिति के 7,543 वार्डों के लिए मतगणना की जा रही है। 

Rajasthan Panchayat Election Results 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की मतगणना जारी है, राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना कराई जा रही है। लेटेस्ट अपडेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पीछे जाती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस (Congress) बढ़त बना ली है।

 
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More

Trending

Latest Education News