Winter Vacation 2026-27: दिसंबर में किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? उत्तर प्रदेश से बिहार और दिल्ली तक पूरी जानकारी

Last Updated: Nov 23, 2026, 19:53 IST

UP, Bihar, Delhi School Winter Holidays 2026-27: सर्दियों की छुट्टियों को लेकर यूपी (31 दिसंबर–14 जनवरी), बिहार (25–31 दिसंबर) और दिल्ली (1–15 जनवरी) के शैक्षणिक कैलेंडर तय हो चुके हैं, जबकि एमपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अबतक ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। विंटर वेकेशन से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहं पढ़े।

School Holiday Winter Vacation 2026-27
School Holiday Winter Vacation 2026-27

School Winter Holidays 2026: नवंबर का आखिरी हफ्ता शुरू होते ही उत्तर और मध्य भारत में सुबह-शाम की ठंड बढ़ने लगी है, जिसके साथ ही छात्रों और पेरेंट्स में स्कूल विंटर वेकेशन 2026-27 को लेकर उत्सुकता तेज हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी देश के सभी राज्यों में सर्दियों की छुट्टियों की डेट एक समान नहीं हैं, जहां कुछ राज्यों ने अपने साल के शैक्षणिक कैलेंडर में छुट्टियों का शेड्यूल पहले ही तय कर दिया है, वहीं कुछ राज्यों में फाइनल निर्णय मौसम की स्थिति और शिक्षा विभाग के आदेश पर निर्भर करेगा।

उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ या झारखंड के छात्र और पेरेंट्स इस साल होने वाली विंटर वेकेशन के बारे में जानने के लिए यहां देखें।  

राज्य-वाइज विंटर वेकेशन 2026-27 की अपडेट

1. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार, राज्य के परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक कुल 15 दिनों का विंटर वेकेशन निर्धारित किया गया है। इसके बाद स्कूल 15 जनवरी 2027 से दोबारा खुलेंगे। हालांकि, निजी स्कूल अपने कैलेंडर का पालन कर सकते हैं। साथ ही, अधिक शीतलहर पड़ने पर जिला प्रशासन द्वारा छुट्टियों में बदलाव भी किया जा सकता है।

2. बिहार (Bihar)

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी सरकारी स्कूलों के हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, राज्य में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा। इस दौरान सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे और 1 जनवरी 2027 से नियमित क्लासेस फिर से शुरू होंगी।

3. दिल्ली (Delhi)

दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) के शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 के अनुसार, राजधानी के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन निर्धारित किया गया है। विंटर वेकेशन समाप्त होने के बाद 16 जनवरी 2027 से स्कूल खुलेंगे। वहीं, दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में क्रिसमस के आसपास से ही अलग कैलेंडर के अंदर छुट्टियां शुरू हो सकती हैं।

4. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सेशन 2026-27 के विंटर वेकेशन की औपचारिक राज्यव्यापी डेट्स को लेकर शिक्षा विभाग के आदेश का इंतजार है। हालांकि, पिछले सालों के पैटर्न के आधार पर राज्य में आमतौर पर दिसंबर के आखिरी हफ्ते (23 या 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक) विंटर वेकेशन शुरू कर दी जाती हैं। फाइनल डेट्स के लिए स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश की ऑफिशियल नोटिस पर नजर रखना जरूरी है।

5. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ में भी 2026-27 सेशन के विंटर वेकेशन की सटीक डेट्स की औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा है। सामान्य तौर पर राज्य के स्कूलों में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में विंटर वेकेशन घोषित किया जाता है। 

6. झारखंड (Jharkhand)

झारखंड के सरकारी और निजी स्कूलों में भी 2026-27 के शीतकालीन अवकाश का राज्यव्यापी शेड्यूल अभी आधिकारिक रूप से जारी होना बाकी है। राज्य में आमतौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले सप्ताह के बीच छुट्टियां रहती हैं, तथा अत्यधिक ठंड या कोहरे की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा अलग से स्कूल बंद करने या समय बदलने के निर्देश जारी किए जाते हैं।

केंद्रीय विद्यालयों (KVS) में कब से होगी छुट्टी?

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने भी शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए विंटर वेकेशन का शेड्यूल जारी किया है। इसके अंदर देश के कई क्षेत्रों (Winter/Plain Regions) में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक विंटर वेकेशन निर्धारित किया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में जलवायु के अनुसार अवधि अलग हो सकती है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 23, 2026, 19:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News