भारत के किस राज्य को कहा जाता है 'बादलों का घर', लोगों के आंगन में मिलते हैं बादल, जानें नाम
भारत के प्रत्येक राज्य की अपनी पहचान है। आपने अलग-अलग राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, यहां एक राज्य ऐसा भी है, जिसे 'बादलों का घर' भी कहा जाता है।
भारत में ऐसे बहुत-से राज्य हैं, जो कि अपने मूल नाम के अलावा उपनाम से भी जाने जाते हैं। इनमें से एक राज्य ऐसा भी है, जिसे 'बादलों का घर' भी कहा जाता है। यह राज्य कोई और नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर का मेघालय राज्य है।
इसके शाब्दिक अर्थ की बात करें, तो वह भी यही है। संस्कृत में 'मेघ' का अर्थ होता है 'बादल' और 'आलय' का अर्थ होता है 'घर'। ऐसे में इस राज्य को 'बादलों का घर' भी कहा जाता है। इस नाम के पीछे अन्य महत्त्वपूर्ण कारण हमने इस लेख में बताए हैं। आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
मेघालय की भौगोलिक स्थिति
भारत के नक्शे पर यदि हम मेघालय की भौगोलिक स्थिति देखें, तो इसकी संरचना कुछ इस प्रकार है कि यह बादलों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसकी भौगोलिक स्थिति तीन पहाड़ियों के बीच है, जो कि इस प्रकार हैंः
-
खासी हिल्स
-
गारो हिल्स
-
जयंतिया हिल्स
इन पहाड़ियों की आकृति ऊपर देखने पर 'कीप' की तरह लगती है। ऐसे में जब बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं उत्तर की तरफ बढ़ती हैं, तो वह इन पहाड़ियों के बीच फंसकर ऊपर उठ जाती हैं। इससे बादलों का निर्माण होता है और इस क्षेत्र में अधिक वर्षा देखने को मिलती है।
राज्य है दुनिया का सबसे नमी वाला स्थान
आपको बता दें कि मेघालय में दुनिया के सबसे अधिक नमी वाले स्थान मौजूद हैं। यहां पूरी दुनिया में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड जाती है। ये स्थान इस प्रकार हैंः
-मासिनराम-यहां दुनिया में सबसे अधिक औसत वर्षा रिकॉर्ड जाती है।
-चेरापूंजी-यह इलाका भी अपने यहां होने वाली अधिक वर्षा के लिए जाना जाता है।
इन दोनों इलाकों में अक्सर पूरे वर्ष बादल छाए रहते हैं और बादल सड़क व घरों तक उतर आते हैं। ऐसे में यहां बादलों को छुआ जा सकता है।
मेघालय को कहा जाता है ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’
आपको बता दें कि मेघालय अपनी खूबसूरती के लिए इतना प्रसिद्ध है कि इस राज्य को ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। यहां की पहाड़ियां और हरियाली से बनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से ब्रिटिश काल में मेघालय को यह नाम मिला था।
पढ़ेंः भारत का पहला पूर्ण डिजीटल बैंकिंग वाला राज्य कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com