भारत में किस राज्य को कहा जाता है ‘मसालों का बगीचा’, जानें नाम

Last Updated: May 20, 2026, 13:07 IST

भारत शुरू से ही मसालों का केंद्र रहा है। इतिहास उठाकर देखें, तो यहां के मसालों का व्यापार विदेशों में होता आया है। ऐसे में यहां दक्षिण भारत का एक राज्य ऐसा भी है, जिसे ‘मसालों का बगीचा’ भी कहा जाता है। 

भारत में मसालों का बगीचा
भारत में मसालों का बगीचा

भारत एक तरफ जहां अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है, दूसरी तरफ यह अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी विख्यात है। भारतीय व्यंजनों में स्वाद का तड़का लगाने के लिए भारतीय मसालों का अहम किरदार है, जिनकी प्रसिद्धी विदेशों तक है।

यही वजह है कि वर्षों से देशी मसालों की मांग विदेशों में बनी हुई है। इस कड़ी में दक्षिण भारत में स्थित केरलम राज्य ऐसा है, जिसे ‘मसालों का बगीचा’ भी कहा जाता है। यहां प्रमुख रूप से दो क्षेत्र ऐसे हैं, जो मसालों के लिए ही जाने जाते हैं। इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।  

केरलम को क्यों कहा जाता है ‘मसालों का बगीचा’

केरलम प्राचीन काल से ही अपने मसालों के लिए विख्यात रहा है। यहां की काली मिर्च पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, जिसके लिए यूरोपीय शक्तियां समुद्र पार कर भारत आई थीं। यहां काली मिर्च के अलावा दालचीनी, लौंग, इलायची, हल्दी और अदरक की खेती भी बड़ी मात्रा में होती है।

कोझिकोड को कहा जाता है ‘मसालों का प्रवेश द्वार’

केरलम में ऐतिहासिक रूप से कोझिकोड को ‘मसालों का प्रवेश द्वार’ भी कहा जाता है। आपको बता दें कि 1498 में पुर्तगाली वास्को डी गामा यहां के कप्पड़ तट पर पहुंचा था, जो कि मसालों के व्यापार के लिए आया था। इस तट से मसालों को यूरोपीय देशों में भेजा जाता था।

इडुक्की है उत्पादन का केंद्र

केरलम का इडुक्की शहर प्रमुख रूप से मसाला उत्पादन के लिए जाना जाता है। यह मसालों का एक बड़ा केंद्र है। इस इलाके में इलायची की अधिक खेती होती है, जिस वजह से यहां के पहाड़ों को इलायची पहाड़ियां कहा जाता है।

केरलम के मसालों का महत्त्व

केरलम के मसालों का महत्त्व सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनका उपयोग आयुर्वेदिक औषधीय बनाने में भी किया जाता है। दूसरी तरफ, भारत आज मसाला क्षेत्र में अग्रणी देश है, जिसमें केरल की अहम भूमिका है। आपको यह भी बता दें कि भारतीय मसाला बोर्ड का मुख्यालय भी किसी और राज्य में नहीं, बल्कि केरलम में ही है। यहां कोच्चि शहर में बोर्ड का मुख्यालय बना हुआ है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 20, 2026, 13:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News