नेपाल और बांग्लादेश को अलग करता है भारत का यह जिला, जानें क्या है नाम

Dec 23, 2025, 13:36 IST

भारत कुल सात देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसमें नेपाल और बांग्लादेश भी शामिल है। इस कड़ी में भारत में एक जिला ऐसा भी है, जो कि नेपाल और बांग्लादेश को अलग करने का काम करता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

नेपाल और बांग्लादेश को अलग करता है भारत का यह जिला
नेपाल और बांग्लादेश को अलग करता है भारत का यह जिला

भारत दुनिया में अपनी विवधताओं के लिए जाना जाता है। इस कड़ी में भारत अलग-अलग देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जिनकी कुल संख्या सात है। इसमें नेपाल और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देश भी शामिल हैं। इस कड़ी में भारत में एक जिला ऐसा भी है, जो कि इन दो देशों को अलग करने का काम करता है। कौन-सा है यह जिला, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

भारत किन 7 देशों के साथ सीमा साझा करता है  

भारत कुल सात देशों के साथ सीमा साझा करता है, जिसमें म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल है। 

किस देश के साथ सबसे लंबी है भारत की सीमा

भारत अपनी सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ साझा करता है। यह बांग्लादेश के साथ कुल 4096 किलोमीटर की लंबी सीमा साझा करता है। बांंग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले राज्य पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय हैं। वहीं, भारत सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ साझा करता है, जो कि कुल 106 किलोमीटर है।

कौन-सा जिला नेपाल और बांग्लादेश को अलग करता है

अब सवाल है कि भारत में कौन-सा जिला है, जो कि नेपाल और बांग्लादेश को अलग करता है। यह पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग जिला है, जो कि पहाड़ों की रानी के रूप में भी जाना जाता है। यह जिला बांग्लादेश और नेपाल को अलग करने का काम करता है। यहां मौजूद सिलीगुड़ी है, जिसे चिकन नेक भी कहा जाता है। यह एक छोटी-सी पट्टी है, जो कि नेपाल और बांग्लादेश को अलग करने का काम करती है। 

चाय के बगानों के लिए मशहूर है दार्जिलिंग

दार्जिलिंग, भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शामिल है। यह करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां मौसम ठंडा रहता है और यह शहर अपने यहां के चाय के बगानों के लिए भी जाना जाता है। यहां अंग्रेजों के समय के चाय के बगान हैं। ऐसे में इसे चाय का शहर भी कहा जाता है। 

सिक्किम और बिहार के साथ साझा करता है सीमा

दार्जिलिंग जिला, भारत में बिहार और सिक्किम के साथ अपनी सीमा साझा करता है। ऐसे में यहां समुदायों को लेकर विविधता देखने को मिलती है। दार्जिलिंग में तिब्बती, लेप्चा और बंगाली समुदाय के लोग रहते हैं। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंःभारत में किस राष्ट्रपति को कहा जाता है ‘अजातशत्रु’, जानें नाम

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News