UGC NET Admit Card 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से नेट परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। दिसंबर सत्र की यह परीक्षा 85 विषयों में कंप्यूटर आधारित होने जा रही है। परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में 31 दिसंबर 2025, 2 जनवरी, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड के बिना किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। एडमिट कार्ड जल्द जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसे डाउनलोड करने के लिए अनुक्रमांक नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' पदों के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
UGC NET Admit Card 2025: सिटी स्लिप जारी
यूजीसी की ओर से नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी गई है। जिसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी दी गई है। वहीं, यूजीसी नेट 2025 दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे। लिंक एक्टिव होने के बाद नीचे टेबल में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
| UGC NET City Intimation Slip 2025 |
UGC NET Admit Card 2025: महत्वपूर्ण विवरण
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एडमिट कार्ड से जुड़ा विवरण नीचे लेख में देख सकते हैं:
| संगठन का नाम | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) |
| परीक्षा का नाम | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC,NET) |
| यूजीसी नेट परीक्षा तिथि | 31 दिसंबर 2025, 2 जनवरी, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 |
| सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 | |
| यूजीसी नेट एडमिट कार्ड | 28 दिसंबर 2025 |
| विषय | 85 |
| परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित (CBT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ugcnet.nta.ac.in |
UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC, NET) में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट से जुड़े अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से एडमिट कार्ड/सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Latest Update पर जाएं।
स्टेप 3 अब UGC NET December Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब अपना Application Number & Password दर्ज करें।
स्टेप 5 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ में ले जाना ना भूलें।
Check: IOCL Recruitment 2026
Comments
All Comments (0)
Join the conversation