Rajasthan VDO Result 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज 19 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वीडीओ मेरिट लिस्ट और कट ऑफ आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट (मेरिट लिस्ट) को PDF फाइल के रूप में जारी किया गया है। इस PDF में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर और विवरण शामिल हैं जो भर्ती की चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य पाए गए हैं। उम्मीदवार PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर खोजकर यह पता लगा सकते हैं कि वे आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
इस वर्ष राजस्थान VDO परीक्षा 2 नवंबर 2025 को एक ही शिफ्ट में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 5.12 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार रिज़ल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसे अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के तहत कुल 850 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 683 पद नॉन-TSP क्षेत्र और 167 पद TSP क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। यह भर्ती राजस्थान पंचायती राज विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
Rajasthan VDO Result 2025 Link
VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट हाइलाइट्स
इस साल राजस्थान में 850 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी और अंतिम चयन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड में शामिल होना अनिवार्य है। राजस्थान VDO परीक्षा का रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें राजस्थान VDO कट-ऑफ 2025 की जानकारी भी शामिल है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में राजस्थान VDO रिजल्ट 2025, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान VDO भर्ती 2025 परीक्षा |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | ग्राम विकास अधिकारी (VDO) |
| कुल रिक्त पद | 850 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा तिथि | 2 नवंबर 2025 |
| वीडीओ रिजल्ट 2025 तिथि | 19 दिसंबर 2025 (जारी) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Village Development Officer (VDO) Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 का रिजल्ट, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं:
-
RSSB की वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर Candidate Corner में मौजूद ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
-
यहां Village Development Officer 2025 – Result PDF लिंक चुनें।
-
अब RSSB VDO Result 2025 PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।
राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 में कौन सी डिटेल्स शामिल हैं?
राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 में ये डिटेल्स होती हैं:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
पंजीकरण/एप्लिकेशन नंबर
-
श्रेणी (General, OBC, SC, ST आदि)
-
प्राप्त अंक (Marks Obtained)
-
कुल अंक
-
योग्यता स्थिति (Qualified / Not Qualified)
-
रैंक / मेरिट स्टेटस
-
आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी (जैसे दस्तावेज़ सत्यापन)
राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 के बाद आगे क्या होगा?
राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, प्रोसेस का अगला स्टेप कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट जारी करना होगा। मेरिट लिस्ट में चुने गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद ही कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन होगा, और सफल कैंडिडेट्स को विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (VDO) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation