Assembly Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की कौन है सबसे अमीर उम्मीदवार, किस पार्टी से लड़ रही चुनाव

Last Updated: Apr 21, 2026, 14:19 IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे अमीर उम्मीदवार लीमारोज़ मार्टिन (Leema Rose Martin) हैं, जो AIADMK से चुनाव लड़ रही हैं और उनकी संपत्ति ₹5,800 करोड़ से अधिक है। उनके बाद TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) और Aadhav Arjuna के नाम आते हैं, जिनकी संपत्ति सैकड़ों करोड़ में है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य में एक फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग होने जा रही है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. हर बार की तरह इस बार भी दलों ने करोड़पति उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. राज्य में उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण में चुनावी राजनीति में धन के बढ़ते प्रभाव की साफ झलक मिलती है। सबसे अमीर उम्एमीदवार की बात करें तो लीमारोज़ मार्टिन (Leema Rose Martin) लगभग 5800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। सोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और तमिलनाडु इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, 18% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बड़ी संख्या में उम्मीदवार करोड़पति हैं।

रिपोर्ट बताती है कि चुनाव में आर्थिक ताकत अब भी अहम भूमिका निभा रही है। महंगे चुनावी खर्च और प्रचार के कारण पार्टियां अधिक संसाधन वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही हैं। 

सबसे अमीर उम्मीदवार कौन?

AIADMK की लीमारोज़ मार्टिन (Leema Rose Martin) लगभग 5800 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके बाद C. Joseph Vijay (TVK) 600 करोड़+ और आधव अर्जुना (Aadhav Arjuna) 500 करोड़+ संपत्ति के साथ प्रमुख नाम हैं। बता दें कि राज्य में एक फेज में 23 अप्रैल को मतदान कराये जायेंगे. 

अन्य बड़े नाम जिनकी संपत्ति है सर्वाधिक

इस बार के विधानसभा चुनाव में डॉ. इसक्की सुबैया (Dr. Esakki Subaya) के पास 400 करोड़+ और कार्तिक मोहन (Karthik Mohan) के पास 300 करोड़+ की संपत्ति है, जो इस चुनाव में धन के केंद्रीकरण को दर्शाता है।

अरबपति उम्मीदवारों की कितनी है संख्या 

करीब 3992 उम्मीदवारों में से सिर्फ 22 (0.55%) ही अरबपति कैटेगरी में शामिल हैं। विजय की Tamilaga Vettri Kazhagam-TVK के पास सबसे ज्यादा 8 अरबपति उम्मीदवार हैं, जबकि Dravida Munnetra Kazhagam- DMK के 7 उम्मीदवार इस श्रेणी में शामिल हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 पांच सबसे अमीर उम्मीदवार

उम्मीदवार

पार्टी

घोषित संपत्ति

Leemarose Martin (लीमारोज़ मार्टिन)

AIADMK

₹ 5,800+ करोड़

C. Joseph Vijay (सी. जोसेफ विजय)

TVK

₹ 600+ करोड़

Aadhav Arjuna (आधव अर्जुना)

TVK

₹ 500+ करोड़

Dr. Esakki Subaya (डॉ. एसाक्की सुबया)

AIADMK

₹ 400+ करोड़

Karthik Mohan (कार्तिक मोहन)

DMK

₹ 300+ करोड़

करोड़पति उम्मीदवारों का दबदबा

कुल उम्मीदवारों में 25% (करीब 981) करोड़पति हैं। DMK के 97% उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि कांग्रेस के  96% और बीजेपी व AIADMK के 94% उम्मीदवार इस श्रेणी में आते हैं।

कैसी है क्षेत्रीय दलों की स्थिति 

नाम तमिलर काची (Naam Tamilar Katchi) में केवल 34% उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि कुछ छोटे दलों में 100% उम्मीदवार करोड़पति हैं। कुल मिलाकर, रिपोर्ट बताती है कि भारतीय चुनावों में आर्थिक ताकत अब भी उम्मीदवार चयन का प्रमुख आधार बनी हुई है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 14:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News