MP Board 10th Result 2026 Direct Link
MP Board 12th Result 2026 Direct Link
MP Board 10th Result 2026, MP 10th Result 2026 at mpresults.nic.in and mpbse.mponline.gov.in Live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज 15 अप्रैल, 2026 घोषित। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र जागरण जोश की वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, कक्षा और कैप्चा का दर्ज करना होगा।
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंकों के साथ टॉप किया है। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का 69.31% दर्ज किया गया। सरकारी स्कूल आगे, परिणाम 76.80% रहा। मेरिट लिस्ट में 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं। जिलावार परिणाम में अनूपपुर 93.85% के साथ पहले और आलीराजपुर 92.14% के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा 6 मई, 2025 को सुबह 10 बजे की गई थी। वहीं, इस साल नतीजे जल्द घोषित किए जा रहे हैं। इन परिणामों की घोषणा बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे। बोर्ड द्वारा परिणामों के साथ - साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिलावार प्रदर्शन और अन्य परीक्षा आंकड़े भी जारी करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम आसानी से प्राप्त करने के लिए अपने एडमिट कार्ड को हमेशा तैयार रखें। छात्र MP बोर्ड परिणाम 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट यहां देख सकते हैं।
MP 10th Result 2026 Link: ऑफिशियल लिंक
इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर देख सकते हैं:
|
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 |
MP Board 10th Result 2026 Official Website: ऑफिशियल वेबसाइट
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने से पहले छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) तैयार रखना चाहिए। इस पर छपा रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर रिजल्ट पोर्टल के लिए अनिवार्य लॉगिन क्रेडेंशियल हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र निम्नलिखित वेबसाइट पर जाकर अपना परिणामों की जांच रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं:
- mpbse.nic.in
- mpresults.nic.in
- mpbse.mpononline.gov.in
MP Board 10th Result 2026 Check Via Roll Number: रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 रोल नंबर के जरिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
- mpbse.mpononline.gov.in या mpresults.nic.in पर जाएं
- संबंधित परिणाम लिंक 10वीं पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और आवेदन नंबर दर्ज करें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।
MP Board 10th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, MP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 अपने मार्क्स चेक करें।
स्टेप 6 मार्कशीट डाउनलोड करें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation