Live

MP 10th 12th Result 2026 OUT: mpbse.mponline.gov.in पर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट Link, डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट PDF

Vijay Pratap Singh
Apr 15, 2026, 11:19 IST

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates, Sarkari Result , mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in LIVE: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास से कर दी है। इस साल करीब 16 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं।

एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 (लाइव): mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर MP Board Result पर Direct Link, डिजिलॉकर और MPBSE MOBILE App से करें चेक
एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 (लाइव): mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर MP Board Result पर Direct Link, डिजिलॉकर और MPBSE MOBILE App से करें चेक

HIGHLIGHTS

  • MP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने वाली एमपी बोर्ड के परिणाम 2026 की मार्कशीट अस्थायी (प्रोविजनल) होगी। छात्र अपनी ओरिजिनल एमपी बोर्ड की मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमपी बोर्ड सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) और हाईस्कूल सर्टिफिकेट (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है।

MP Board 10th Result 2026 Direct Link

MP Board 12th Result 2026 Direct Link

MP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates, Sarkari Result [OUT]: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। CM डॉ. मोहन यादव स्वयं मुख्यमंत्री आवास (समत्व सभागार) से रिजल्ट की घोषणा कर दिया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है जिसमें बोर्ड के आधिकारियों द्वारा पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट, साइंस- कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स के नाम सहित अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं 2025 लिंक आधिकारिक वेबसाइटों-mpbse.mponline.gov.in और digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा छात्र MPBSE MOBILE App और MP Mobile App के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। आपको बता दें MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट और पास/फेल स्टेटस जागरण जोश पोर्टल-jagranjosh.com/results पर भी देखा जा सकते हैं।

MP Board परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। एमपी बोर्ड परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को भविष्य के उपयोग के लिए संभालकर रखें, क्योंकि बाद में बोर्ड द्वारा मूल प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

पिछले शैक्षणिक सत्र में कक्षा 12 का पास प्रतिशत 74.48% रहा था। विज्ञान-गणित समूह में प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं, कक्षा 10 में 76.22% छात्र परीक्षा में सफल हुए, जिनमें से 4,29,042 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। नियमित उम्मीदवारों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया—लड़कों का पास प्रतिशत 73.21% रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 79.27% दर्ज किया गया।

एमपी बोर्ड सेकेंड चांस एग्जाम 2026

एमपी बोर्ड इस साल भी 10वीं और 12वीं के लिए सेकेंड चांस एग्जाम आयोजित करेगा। अब सप्लीमेंट्री परीक्षा को खत्म कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था में फेल और पास दोनों तरह के छात्र शामिल हो सकते हैं। छात्र केवल फेल विषयों के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर अंक लाने के लिए भी दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी।

एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 कैसे और कहां देखें?

MP Board 10th 12th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और आवेदन संख्या की जरूरत होगी।

होमपेज पर “Exam Results” सेक्शन में जाकर छात्र 10वीं के लिए “High School Certificate Examination” और 12वीं के लिए “Higher Secondary Examination” लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक इस लेख में अपडेट किया जाएगा।

मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट

MP Board ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कई विकल्प दिए हैं। छात्र Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप या MP Mobile App डाउनलोड करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं। ऐप में “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

इसके अलावा, DigiLocker के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है। छात्र सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें, क्योंकि यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 15, 2026, 10:32 IST

    mpbse.mponline.gov.in Result: एमपी बोर्ड की रीचेकिंग प्रक्रिया क्या है?

    एमपी बोर्ड 10th 12th में रीचेकिंग प्रक्रिया के तहत छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें या तो सिर्फ अंकों की फिर से गिनती (retotalling) होती है या उत्तरपुस्तिका की कॉपी देखकर जांच की जाती है। इसके लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते हैं और निर्धारित फीस जमा करनी होती है। यदि कोई गलती पाई जाती है, तो अंक बढ़ या घट भी सकते हैं।

  • Apr 15, 2026, 10:06 IST

    mpbse.nic.in result: एक या दो विषय में फेल होने पर क्या करें?

    अगर MP Board रिजल्ट में आप 1 या 2 विषय में फेल हो जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

    • सप्लीमेंट्री परीक्षा दें: MPBSE ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा आयोजित करता है।
    • रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन कराएं: अगर आपको अपने अंकों पर संदेह है, तो कॉपी दोबारा चेक करवा सकते हैं।
    • तैयारी सुधारें: सप्लीमेंट्री परीक्षा से पहले कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें।
    • आधिकारिक वेबसाइट देखें: mpbse.nic.in पर जाकर अपडेट और नोटिस चेक करते रहें।
  • Apr 15, 2026, 10:05 IST

    एमपी बोर्ड रिजल्ट: 1 घंटे में होगी रिजल्ट की घोषणा

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा अब सिर्फ 1 घंटे में होने वाली है। लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • Apr 15, 2026, 10:02 IST

    mpbse.mponline.gov.in result: इस वेबसाइट से चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

    • सबसे पहले mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

    • फिर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या भरें।

    • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

    • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

  • Apr 15, 2026, 08:55 IST

    MP Board 10th 12th Result: एमपी बोर्ड कक्षा 12 के पिछले वर्षों के परिणाम आंकड़े

    छात्र नीचे एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के पिछले सालों के आंकड़े देख सकते हैं। 

    • 2025
      • कुल छात्र संख्या: 8,04,932
      • लड़कियों का पास %: 68.42
      • लड़कों का पास %: 60.54
      • कुल पास %: 74.48
    • 2024
      • कुल छात्र संख्या: 6,24,170
      • लड़कियों का पास %: 61.87
      • लड़कों का पास %: 54.35
      • कुल पास %: 64.49
    • 2023
      • कुल छात्र संख्या: 7,27,044
      • लड़कियों का पास %: 58.75
      • लड़कों का पास %: 52.00
      • कुल पास %: 55.28
    • 2022
      • कुल छात्र संख्या: 6,29,381
      • लड़कियों का पास %: 75.64
      • लड़कों का पास %: 69.94
      • कुल पास %: 72.72
    • 2021
      • कुल छात्र संख्या: 6,60,682
      • लड़कियों का पास %: 100
      • लड़कों का पास %: 100
      • कुल पास %: 100
    • 2020
      • कुल छात्र संख्या: 6,60,574
      • लड़कियों का पास %: 73.4
      • लड़कों का पास %: 64.66
      • कुल पास %: 68.81
    • 2019
      • कुल छात्र संख्या: 7,50,000
      • लड़कियों का पास %: 76.31
      • लड़कों का पास %: 68.94
      • कुल पास %: 72.37
    • 2018
      • कुल छात्र संख्या: 7,65,358
      • लड़कियों का पास %: 72.33
      • लड़कों का पास %: 64.39
      • कुल पास %: 68
    • 2017
      • कुल छात्र संख्या: 7,13,262
      • लड़कियों का पास %: 69.47
      • लड़कों का पास %: 70.07
      • कुल पास %: 70.11
    • 2016
      • कुल छात्र संख्या: 7,70,884
      • लड़कियों का पास %: 73.78
      • लड़कों का पास %: 65.81
      • कुल पास %: 69.33
  • Apr 15, 2026, 08:24 IST

    MP Board Result 2026 Class 10, 12: 3 घंटे में जारी होगा रिजल्ट

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने में अब सिर्फ 3 घंटे बाकी हैं। जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है, छात्रों की घड़कने बढ़ती जा रही है। दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सीएम आवास से सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करेंगे। छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • Apr 15, 2026, 08:17 IST

    MP Board 12th Result 2026 Live: mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट लिंक होगा एक्टिव

    MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की स्थिति में छात्र DigiLocker या मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • Apr 15, 2026, 08:11 IST

    10th result mp board 2026: पिछले वर्ष कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के टॉपर

    छात्र नीचे दी तालिका में पिछले साल के कक्षा 12 के टॉपर के नाम देख सकते हैं। 

    रैंक

    टॉपर का नाम

    जिला का नाम

    प्राप्त अंक

    1st

    प्रियाल द्विवेदी

    सतना

    492

    2nd

    हर्ष पांडेय

    सतना

    490

    2nd

    सरफराज पटेल

    धार

    490

  • Apr 15, 2026, 08:07 IST

    MP 10th 12th Result 2026 Live: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 घंटे में जारी करेंगे MP बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 3 घंटे के बाद यानि 11 बजे भोपाल स्थित समत्व भवन से एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं और डी.पी.एस.ई. मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करेंगे।

    विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने कई आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट देखने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही छात्र मोबाइल ऐप और DigiLocker के जरिए भी आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • Apr 15, 2026, 07:52 IST

    जागरण जोश पर कैसे चेक करें MP Board 10th 12th रिजल्ट 2026

    • सबसे पहले जागरण जोश की वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर Result सेक्शन में “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

    • “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।

  • Apr 15, 2026, 07:48 IST

    MP बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026: DigiLocker पर भी मिलेगा स्कोरकार्ड

    MPBSE के नतीजे देखने के लिए DigiLocker सबसे ज़्यादा सुझाए गए प्लेटफॉर्म में से एक है, खासकर तब जब ऑफिशियल वेबसाइट्स पर बहुत ज़्यादा ट्रैफिक होता है। छात्रों को यह पक्का कर लेना चाहिए कि उनका DigiLocker अकाउंट उनके आधार नंबर से जुड़ा हुआ हो और काफी पहले से ही एक्टिवेट किया हुआ हो।

  • Apr 15, 2026, 07:40 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: आधिकारिक वेबसाइट

    एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम जारी होने के बाद, छात्र MP बोर्ड रिजल्ट अपने स्कोरकार्ड निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

    • mpbse.nic.in

    • mpresults.nic.in

    • mpbse.mponline.gov.in

  • Apr 15, 2026, 07:23 IST

    MP Board 12th Result 2026 Live: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे होंगे जारी

    MP Board 12th Result 2026 आज 11 बजे जारी किया जाएगा। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित होंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही DigiLocker और मोबाइल ऐप के जरिए भी परिणाम देखे जा सकते हैं।

  • Apr 15, 2026, 07:21 IST

    MP Board 12th Result 2026 Live: परीक्षा कितने सेटर पर हुई थी?

    एमपी बोर्ड 2026 की परीक्षाएं पूरे मध्य प्रदेश राज्य में फैले 3,856 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े उपाय किए गए, जिनमें CCTV निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और लगातार वीडियोग्राफी शामिल थी।

  • Apr 15, 2026, 06:30 IST

    एमपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: पिछले वर्षों के आंकड़ें

    छात्र नीचे दी तालिका में पिछले वर्षों के कक्षा 12वीं रिजल्ट के आंकड़े देख सकते हैं।

    वर्ष

    12वीं परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या

    कुल पास प्रतिशत

    लड़कों का पास प्रतिशत

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    2025

    8,04,932

    76.22

    73.21

    79.27

    2024

    8,28,563

    58.10

    54.35

    61.87

    2023

    8,15,364

    63.29

    60.26

    66.47

    2022

    10,66,997

    53.78

    50.50

    57.55

    2021

    9,14,079

    100

    100

    100

    2020

    8,93,336

    62.84

    60.09

    65.87

    2019

    7,32,319

    61.32

    59.15

    63.69

    2018

    8,19,929

    66.54

    64.09

    69.34

    2017

    10,19,224

    52.11

    50.71

    51.02

    2016

    11,24,000

    53.87

    56.33

    51.78

    2015

    11,24,592

    49.79

    47.56

    48

  • Apr 15, 2026, 06:10 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: पिछले वर्षों के आंकड़े

    छात्र नीचे दी तालिका में पिछले वर्षों के एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के आंकड़े देख सकते हैं।

    वर्ष

    10वीं परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या

    कुल पास प्रतिशत

    लड़कों का पास प्रतिशत

    लड़कियों का पास प्रतिशत

    2025

    8,04,932

    76.22

    73.21

    79.27

    2024

    8,28,563

    58.10

    54.35

    61.87

    2023

    8,15,364

    63.29

    60.26

    66.47

    2022

    10,66,997

    53.78

    50.50

    57.55

    2021

    9,14,079

    100

    100

    100

    2020

    8,93,336

    62.84

    60.09

    65.87

    2019

    7,32,319

    61.32

    59.15

    63.69

    2018

    8,19,929

    66.54

    64.09

    69.34

    2017

    10,19,224

    52.11

    50.71

    51.02

    2016

    11,24,000

    53.87

    56.33

    51.78

    2015

    11,24,592

    49.79

    47.56

    48

  • Apr 15, 2026, 05:05 IST

    MP Board Result 2026 Class 10, 12: ऑरिजनल मार्कशीट कहां मिलेगी?

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूल से ही मिलती है। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद मार्कशीट स्कूलों में भेज दी जाती है, जिसे छात्र अपने स्कूल जाकर प्रिंसिपल या ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल से मिलने वाली यही मार्कशीट आधिकारिक और मान्य (Valid) होती है। इसके अलावा DigiLocker पर उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट भी वैध मानी जाती है, जिसे छात्र डाउनलोड करके अस्थायी (Provisional) रूप में उपयोग कर सकते हैं।

  • Apr 14, 2026, 23:22 IST

    Which stream to choose after MP Board 10th?: रिजल्ट के बाद कौन सी स्ट्रीम चुनें?

    कक्षा 10वीं के बाद सही स्ट्रीम चुनना बच्चों के लिए करियर की दिशा तय करता है, इसलिए छात्रों को इसे सोच-समझकर चुनना जरूरी है। सबसे पहले अपनी रुचि (Interest) और ताकत (Strength) पहचानें—जिस विषय में आप अच्छा करते हैं और जिसे पढ़ने में मज़ा आता है, वही आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

    अगर आपको गणित और विज्ञान पसंद है, तो Science स्ट्रीम चुन सकते हैं, जिससे आगे इंजीनियरिंग, मेडिकल या रिसर्च जैसे विकल्प खुलते हैं।
    अगर आपको बिजनेस, अकाउंट्स या मैनेजमेंट में रुचि है, तो Commerce बेहतर रहेगा, जिससे CA, CS, BBA जैसे करियर बनते हैं।
    वहीं, अगर आपकी रुचि इतिहास, राजनीति, भाषा या सामाजिक विषयों में है, तो Arts (Humanities) स्ट्रीम आपके लिए सही है, जिसमें सिविल सर्विस, पत्रकारिता, टीचिंग जैसे विकल्प मिलते हैं।

    स्ट्रीम चुनते समय केवल दोस्तों या दबाव में आकर फैसला न लें, बल्कि अपने भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें। जरूरत पड़े तो टीचर्स या करियर काउंसलर से सलाह जरूर लें।

  • Apr 14, 2026, 22:34 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा 12वीं कक्षा का रिजल्ट?

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 में 6 मई को क्लास 10th और 12th का रिजल्ट घोषित किया था। उस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 74.48% दर्ज किया गया था।

  • Apr 14, 2026, 22:29 IST

    एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: कम नंबर लाने पर क्या करें?

    अगर किसी छात्र के एमपी बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट में कम अंक आते हैं, तो बच्चों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे अंकों में सुधार हो सकता है। फेल होने पर छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का विकल्प भी मौका मिलता है।

  • Apr 14, 2026, 22:23 IST

    एमपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: लगभग 7 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइटों और ऐप्स के ज़रिए देख सकेंगे स्कोर

    MP Board कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल करीब 7 लाख छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। MPBSE ने रिजल्ट देखने के लिए कई विकल्प दिए हैं, जैसे आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। 

  • Apr 14, 2026, 22:14 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 कब आएगा?

    MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in आधिकारिक वेबसाइटों पर रोल नंबर के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे।

  • Apr 14, 2026, 22:12 IST

    MP Board 10th 12th Result: वेबसाइट डाउन हो तो जागरण जोश से करें चेक

    MP Board 10th 12th Result: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण समस्या आ सकती है। ऐसे में छात्र परेशान न हों, वे अपना रिजल्ट जागरण जोश की वेबसाइट jagranjosh.com/results पर भी आसानी से देख सकते हैं, जहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध रहता है।

  • Apr 14, 2026, 22:09 IST

    MP Board Result: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

    MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परिणाम घोषित करेंगे। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर रोल नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं।

  • Apr 14, 2026, 22:07 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट कैसे देखें?

    एमपी बोर्ड (MPBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 छात्र आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। MP Board रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

    • सबसे पहले mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in वेबसाइट खोलें।

    • होमपेज पर “MP Board 10th Result 2026” या “MP Board 12th Result 2026” लिंक चुनें।

    • अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।

    • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • छात्र चाहें तो अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

  • Apr 14, 2026, 22:02 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026: कौन जारी करेगा एमपी बोर्ड रिजल्ट

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE), भोपाल द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से जारी किया जाएगा। इन परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी।

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे और अपनी मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।

  • Apr 14, 2026, 22:01 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब हुई?

    एमपी बोर्ड क्लास 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। अब छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट के बाद छात्र अपनी आगे की पढ़ाई और करियर की योजना आसानी से बना सकेंगे।

  • Apr 14, 2026, 21:59 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026: कितने छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया?

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में इस बार लगभग 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। अब इन सभी छात्रों का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को जारी किया जाएगा।
    रिजल्ट आने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ ही वे अपनी डिजिटल मार्कशीट भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Apr 14, 2026, 21:54 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 12वीं सेकंड मेन एग्जाम कब होगा?

    MP Board 10th 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 12वीं की सेकंड मेन एग्जाम 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, कक्षा 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षाएं 7 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेंगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि इस बार एमपी बोर्ड रिजल्ट पहले जारी कर रहा है, ताकि छात्रों को आगे की परीक्षाओं और प्रवेश प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

  • Apr 14, 2026, 21:45 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: क्या ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट वैलिड मानी जाएगी?

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट वैलिड है या नहीं। आपको बता दें कि DigiLocker में उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से वैलिड मानी जाती है। छात्र इसे डाउनलोड करके अस्थायी रूप से सभी जरूरी कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।

  • Apr 14, 2026, 21:41 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: MPBSE मोबाइल ऐप से देख सकेंगे स्कोरकार्ड

    एमपी बोर्ड (MPBSE) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए DigiLocker या MPBSE मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा।
    ऐप में लॉगिन करने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए सेव रख सकते हैं।

  • Apr 14, 2026, 21:36 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: क्या टॉपर लिस्ट बुधवार को जारी की जाएगी?

    MP Board 10th 12th Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी होगा। आमतौर पर बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी एक साथ जारी करता है

    पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार भी एमपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की थी, इसलिए इस बार भी बुधवार को रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट जारी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र टॉपर लिस्ट और अन्य डिटेल्स mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर देख सकेंगे।

  • Apr 14, 2026, 21:23 IST

    MP Board Result 2026 Live: कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?

    MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड (MPBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर रोल नंबर के जरिए देख सकेंगे।

  • Apr 14, 2026, 21:17 IST

    MP Board Result 2026 Live: पिछले साल कब आया था 10वीं रिजल्ट?

    पिछले साल यानी 2025 में एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 6 मई को सुबह 10 बजे जारी किया गया था। इस बार रिजल्ट पहले घोषित किया जा रहा है, जो छात्रों के लिए अच्छी खबर है। रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, जिलावार प्रदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।

  • Apr 14, 2026, 21:09 IST

    MP Board Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स क्या हैं?

    एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी। बिना इनके आप अपना परिणाम नहीं देख पाएंगे। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल्स:

    • रोल नंबर (Roll Number)
    • आवेदन संख्या (Application Number)

    इन दोनों जानकारी को दर्ज करके छात्र अपना MPBSE 10th और 12th Result 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं।

    MP Board रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकेंगे।

  • Apr 14, 2026, 20:58 IST

    MP Board 10th 12th Result 2026 का Direct Link कहां मिलेगा?

    एमपी बोर्ड (MPBSE) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उसका डायरेक्ट लिंक सबसे पहले इन आधिकारिक वेबसाइटों पर एक्टिव किया जाएगा। जिससे छात्र सीधे अपने रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।

    • mpbse.mponline.gov.in
    • mpresults.nic.in
    • mpbse.nic.in

    इसके अलावा जागरण जोश की वेबसाइट भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध होगा, जहां से आप अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Apr 14, 2026, 20:54 IST

    MP Board Result 2026 Live: रिजल्ट के साथ क्या-क्या होगा जारी? देखें

    एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट और मेरिट लिस्ट भी घोषित की जाएगी। एमपी 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां भी आधिकारिक तौर पर साझा करेगा।

  • Apr 14, 2026, 20:48 IST

    MPBSE 10th, 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

    MP Board 10th 12th में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना जरूरी है। कक्षा 10 के छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाने होते हैं। वहीं कक्षा 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

  • Apr 14, 2026, 20:47 IST

    MPBSE 10th, 12th Result 2026 Marksheet: रिजल्ट पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?

    एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी:

    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
    • विषय-वार अंक
    • कुल स्कोर
    • डिवीजन/ग्रेड
    • जन्म तिथि
    • स्कूल का नाम और कोड
  • Apr 14, 2026, 20:45 IST

    How to Check MPBSE Result via DigiLocker: कैसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

    छात्र DigiLocker के ज़रिए भी अपने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे डिजिटल रूप से देख सकते हैं। DigiLocker सर्टिफ़िकेट स्टोर करने के लिए सरकार का एक ई-पोर्टल है:
    चरण 1: सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर जाएं
    चरण 2: अपने मोबाइल नंबर/आधार का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
    चरण 3: Education Certificates > MP Board Result 2026 पर जाएं
    चरण 4: आधिकारिक इस्तेमाल के लिए मार्कशीट को PDF फ़ॉर्मेट में डाउनलोड करें

  • Apr 14, 2026, 20:32 IST

    MPBSE Result 2026: परिणाम देखने के लिए आधिकारिक डायरेक्ट लिंक वेबसाइटें

    छात्र नीचे दी आधिकारिक पोर्टलों के माध्यम से अपने MP बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम और मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • Apr 14, 2026, 20:26 IST

    MPBSE 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का समय क्या है?

    एमपी बोर्ड (MPBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानि 15 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे जारी करेगा। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे। इसके बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्र इसे mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर रोल नंबर के जरिए चेक कर पाएंगे। इसके साथ जागरण जोश की वेबसाइट से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे।

MP Board 12th Result 2026 

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश आज सुबह 11 बजे MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी। रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की। छात्र अपना रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर से लॉग इन करना होगा। साथ ही टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा।

MP बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक हुई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की गईं। पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं।

जो छात्र पास नहीं हो पाते, उन्हें सेकेंड चांस परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा, जो 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित होगी।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

छात्र नीचे दी तालिका में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के बारे में हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

जानकारीविवरण
बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
परीक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026
MP Board रिजल्ट तिथि 15 अप्रैल 2026
MP Board 10th, 12th रिजल्ट समय सुबह 11:00 बजे
रिजल्ट मोड ऑनलाइन
रिजल्ट वेबसाइट्स mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in
लॉगिन डिटेल्स रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर
पासिंग मार्क्स न्यूनतम 33%
रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा
 
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News