1 सितंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! ITR, LPG से लेकर बैंक चार्ज तक, जानिए क्या बदलेगा

Last Updated: Aug 31, 2026, 15:45 IST

1 सितंबर 2026 से देश में कुछ वित्तीय बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी जेब पर असर डाल सकते है, ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कौन से बड़े बदलाव आगे आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते है। ऐसे में ITR जैसे कामों के लिए डेडलाइन जरूर चेक करें।   

LPG सिलेंडर और बैंक चार्ज पर रखें नजर
LPG सिलेंडर और बैंक चार्ज पर रखें नजर

Rules Changes From 1 Sept: अगस्त खत्म होते ही सितंबर की शुरुआत होने वाली है और इसके साथ ही आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और बजट से जुड़े कुछ जरूरी बदलाव सामने आने वाले हैं। कहीं ITR भरने की आखिरी तारीख निकल रही है, तो LPG e-KYC भी समय पर कराना जरूरी है। वहीं FD, बैंक चार्ज, LPG सिलेंडर और हवाई किराए पर भी नजर रखना आपके लिए जरूरी हो सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है। 

ITR नहीं भरा तो अब देर मत कीजिए

यदि आप बिजनेस करते हैं या प्रोफेशन से कमाई करते हैं और आपका टैक्स ऑडिट जरूरी नहीं है, तो 31 अगस्त 2026 आपके लिए अहम तारीख है। इस कैटेगरी के टैक्सपेयर्स को इसी तारीख तक ITR दाखिल करना है।

वहीं यदि किसी वजह से डेडलाइन निकल भी जाती है, तो 31 दिसंबर 2026 तक Belated ITR दाखिल किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए लेट फीस देनी होगी।

बात दें कि 5 लाख रुपये तक की कुल आय पर 1000 रुपये और इससे ज्यादा आय होने पर 5000 रुपये तक की लेट फीस लग सकती है।

LPG वालों के लिए भी आज आखिरी मौका

यदि आपके घर में LPG सिलेंडर आता है और आपने अभी तक Aadhaar-based biometric e-KYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा कर लें। इसकी डेडलाइन 31 अगस्त 2026 बताई गई है।

Indian Oil, BPCL और HPCL जैसी तेल कंपनियां भी अपने ग्राहकों से e-KYC पूरा करने की अपील कर रही हैं। इसलिए आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय अभी यह काम निपटा लेना बेहतर है।

FD वालों के लिए अक्टूबर से नया नियम

FD कराने वालों के लिए एक जरूरी Clarification है। RBI के Bulk Deposit से जुड़े नए नियम 1 सितंबर से लागू नहीं होंगे। ये नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

नए नियम के तहत 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की Bulk Deposit पर बैंक को अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दरों की जानकारी हर कारोबारी दिन देनी होगी। साथ ही, एक ही जमा राशि के लिए अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दर रखने की अनुमति नहीं होगी। लेकिन अगर आपकी सामान्य Retail FD है, तो इस बदलाव से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

LPG सिलेंडर और बैंक चार्ज पर रखें नजर

हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं। इसके अलावा बैंक और ATM से जुड़े कुछ चार्जों में भी बदलाव हो सकता है।

इसलिए सितंबर शुरू होते ही अपने शहर में LPG की नई कीमत और अपने बैंक के ATM/सर्विस चार्ज जरूर चेक कर लें। छोटी सी जानकारी आपको महीने के बजट में अचानक आने वाले खर्च से बचा सकती है।

फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए भी जरूरी खबर

ATF यानी विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमतों में बदलाव का असर एयरलाइंस की लागत पर पड़ता है। इसका असर आगे चलकर हवाई टिकट की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। यदि सितंबर में फ्लाइट से यात्रा करने का प्लान है, तो टिकट की कीमतों पर नजर रखना समझदारी होगी।

सितंबर की शुरुआत में ये काम कर लें

-ITR की अपनी डेडलाइन जरूर चेक करें

-LPG e-KYC पूरा हुआ है या नहीं, देख लें

-बैंक और ATM के चार्ज चेक करें

-LPG सिलेंडर की नई कीमत देखें

-फ्लाइट बुक करने से पहले किराया जरूर compare करें

सितंबर की शुरुआत सिर्फ नया महीना शुरू होने की बात नहीं है। आपकी जेब से जुड़े कई छोटे-बड़े बदलाव भी इसी दौरान सामने आ सकते हैं। इसलिए पहले से तैयार रहिए, ताकि अचानक बढ़ा खर्च आपका बजट न बिगाड़ दे।

1 AC और 2 पंखे चलाने के लिए कितने KW का सोलर चाहिए? जानें खर्च, पैनल और PM Surya Ghar के फायदे

PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी 24वीं क़िस्त और किसे मिलेगी? चलिए करते है पता

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 15:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News