UPCISB Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड कहां और कैसे करें डाउनलोड

Last Updated: Aug 31, 2026, 16:17 IST

UP Cooperative Bank Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना UPCISB कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026
UP Cooperative Bank Admit Card 2026

UPCISB Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा-मंडल (UPCISB), लखनऊ की ओर से Combined Co-operative Banking and Technical Services Examination (Special Recruitment) 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2026 को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। अब परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को UPCISB एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या A-1/S.R./2026 के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/कैशियर, असिस्टेंट/टाइपिस्ट और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) समेत विभिन्न पद शामिल हैं। कुल 116 पदों पर भर्ती की जानी है।

Screenshot 2026-08-31 154701

UPCISB Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?

UPCISB की ओर से जारी विशेष सूचना के मुताबिक परीक्षा 7 सितंबर और 8 सितंबर 2026 को अलग-अलग पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने पद के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा तिथि

पाली एवं समय

पद

संस्था का नाम

07 सितंबर 2026 (सोमवार)

प्रथम पाली: 08:35 AM से 10:35 AM

प्रबंधक (Manager)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

07 सितंबर 2026 (सोमवार)

द्वितीय पाली: 12:35 PM से 02:35 PM

सहायक/कैशियर (Banking Assistant/Clerical Staff)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

07 सितंबर 2026 (सोमवार)

तृतीय पाली: 04:05 PM से 06:05 PM

कनिष्ठ प्रबंधक (Junior Manager)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

08 सितंबर 2026 (मंगलवार)

प्रथम पाली: 08:35 AM से 10:35 AM

सहायक अभियंता (सिविल)

उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड

08 सितंबर 2026 (मंगलवार)

द्वितीय पाली: 12:35 PM से 02:35 PM

सहायक/टंकक (Assistant/Typist)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

ऊपर दी गई परीक्षा तारीख, पाली और समय 24 अगस्त 2026 को जारी विशेष सूचना में दिए गए कार्यक्रम के अनुसार हैं।

UP Cooperative Bank Admit Card 2026 कब जारी होगा?

अभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। परीक्षा 7 और 8 सितंबर 2026 को निर्धारित है, इसलिए प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम तथा अन्य जरूरी जानकारी ध्यान से चेक लें। अगर किसी भी प्रकार की कोई गलती दिखे तो उसकी शिकायत बैंक के अधिकारियों से या आधिकारिक पोर्टल पर करें।

UPCISB Admit Card 2026 कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना UP Cooperative Bank Admit Card 2026 UPCISB की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन के समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल की जरूरत पड़ सकती है।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी कॉपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPCISB की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Admit Card या Combined Co-operative Banking and Technical Services Examination 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना Registration Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।

  4. मांगी गई अन्य जानकारी, जैसे कैप्चा कोड, भी भरें।

  5. फिर नीचे लिखे Login/Submit बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका UPCISB Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका साफ प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

UPCISB Admit Card में परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र प्राप्त होने के बाद इन विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए:

  • परीक्षार्थी का नाम

  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा की तारीख

  • परीक्षा की पाली और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा केंद्र से संबंधित जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले पहचान सत्यापन किया जा सकता है। इसलिए एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को पहले से पढ़ना जरूरी है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 16:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News