Azim Premji Scholarship 2026: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी 30,000 की स्कॉलरशिप; जल्द करें अप्लाई, देखें Direct Link

Last Updated: Aug 31, 2026, 15:27 IST

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026: Azim Premji Scholarship 2026 में भाग लेने वाली छात्राओं के लिए आज आखिरी मौका है। Azim Premji Scholarship 2026 के लिए राउंड 1 की रजिस्ट्रेशन की आज 31 अगस्त, 2026 लास्ट डेट है। छात्राएं नीचे से डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके प्रक्रिया को पूरा कर सकती हैं।

Azim Premji Scholarship 2026: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी 30,000 की स्कॉलरशिप; जल्द करें अप्लाई, देखें Direct Link
Azim Premji Scholarship 2026: 12वीं पास छात्राओं को मिलेगी 30,000 की स्कॉलरशिप; जल्द करें अप्लाई, देखें Direct Link

Azim Premji Scholarship 2026 Last Date Today: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) ने गर्ल्स छात्रा को शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए 'अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026' की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसके पहले राउंड की आज 31 अगस्त 2026 को लास्ट डेट है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वंचित और गांव की छात्राओं को हायर एजुकेशन जैसे Undergraduate Degree / Diploma आदि प्राप्त करने में फाइनेंशियल सहायता प्रदान करना है।

इस स्कॉलरशिप का हिस्सा बनने के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अगस्त, 2026 से शुरू कर दी गई थी, जिसे योग्य छात्रा आज 31 अगस्त तक प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। योग्य छात्राएं 2026-27 सेशन में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा सिलेब्स करने के लिए फाइनेंशियल सहायता पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाकर जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करें। 

Azim Premji Scholarship 2026 Registration: अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 में कितने पैसे मिलेंगे? 

इस स्कॉलरशिप के लिए चुनी गई छात्राओं को उनके पूरे पाठ्यक्रम यानी 2 से 5 साल के दौरान 30,000 हर साल की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह राशि छात्राओं के डायरेक्ट बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही, चुनी गई छात्राओं को भारत भर में मान्यता प्राप्त सरकारी या प्राइवेट कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में एडमिशन कर सकती हैं। 

Azim Premji Scholarship 2026: मुख्य डिटेल्स और डेट्स 

इस स्कॉलरशिप की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण डेट्स के बारें में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में सभी जानकारी को सही से दिया गया है।

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation)

लाभार्थी

छात्राएं (Girl Students)

स्कॉलरशिप राशि

30,000 हर साल (सिलेब्स और कोर्स की अवधि के अनुसार)

कोर्स की अवधि

2 से 5 साल (नियमित यूजी डिग्री या डिप्लोमा)

राउंड 1 लास्ट डेट 

आज - 31 अगस्त 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट

scholarship.azimpremjifoundation.org 

Apply for Azim Premji Scholarship 2026 - यहां क्लिक करें  

Azim Premji Scholarship 2026, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले छात्रों को इन निम्नलिखित इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना चाहिए। छात्राएं इन इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट को नीचे से देखें। 

Azim Premji Scholarship 2026: Required Documents

  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आधार कार्ड की स्कैन कॉपी 
  • 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट
  • कॉलेज/संस्थान में एडमिशन का सर्टिफिकेट (फीस रसीद या बोनाफाइड सर्टिफिकेट)
  • बैंक पासबुक/स्टेटमेंट (खाता संख्या, नाम व IFSC कोड)

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?

Azim Premji Scholarship 2026 का हिस्सा बनने के लिए सभी छात्राओं को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही, रजिस्ट्रेश करने की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें। 

1. छात्राएं ऑफिशियल पोर्टल scholarship.azimpremjifoundation.org पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिए गए ‘Apply Now’ लिंक पर क्लिक करें। 

3. फिर, पुछे गए क्वश्न के आंसर दीजिए।

4. उसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें। 

5. फिर, उस नंबर पर आए ओटीपी (OTP) से वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें।

6. फिर, सभी शैक्षणिक और पर्सनल जानकारी को ध्यान से भरें।

7. सभी मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें। 

8. अपलोड करते ही, फॉर्म की फाइनल को सबमिट कर दें।

स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्राएं इन 4 सबसे जरूरी बातों को जान लें: 

1. कोई मेरिट-बेस्ड कटऑफ नहीं: यह स्कॉलरशिप मेरिट पर आधारित नहीं है। यदि आपने 10वीं और 12वीं सरकारी स्कूल से पास की है और यूजी/डिप्लोमा के पहले साल में एडमिशन लिया है, तो आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

2. सरकारी स्कूल की अनिवार्यता: एलिजिबिल छात्राओं का 10वीं और 12वीं नियमित (Regular) रूप से किसी सरकारी विद्यालय/कॉलेज से पास होना जरूरी है।

3. ओपन व डिस्टेंस लर्निंग छात्र अमान्य: ओपन बोर्ड (NIOS), प्राइवेट मोड या डिस्टेंस/पत्राचार (Distance Education) के माध्यम से पढ़ाई करने वाली छात्राएं इसके लिए एलिजिबल नहीं हैं।

4. राउंड 2 का ऑप्शन: जो छात्राएं अगस्त (Round 1) में रजिस्ट्रेशन करने से चूक गई हैं, वे घबराएं नहीं, फाउंडेशन आमतौर पर जनवरी 2027 में राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलता है।

यहां भी पढ़े: Uttarakhand B.Ed Final Answer Key 2026 Out: उत्तराखंड बीएड फाइनल आंसर-की जारी, Direct Link से ऐसे करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 15:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News