18-40 साल के युवाओं के लिए मौका, 60 के बाद हर महीने मिलेगी 3,000 पेंशन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2026: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए एक पेंशन योजना है। इस लेख में, आप यह देख सकते हैं कि आवेदन करने के लिए कौन पात्र है और किसे लाभ मिलेगा।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2026: बुढ़ापे में पैसों की मदद हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। खासकर गांव-शहर के मजदूरों और छोटे दुकानदारों के पास रिटायरमेंट के बाद पक्की कमाई का कोई जरिया नहीं होता। इसी मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) शुरू की है। इसमें जुड़ने वाले व्यक्ति को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत, पात्र व्यक्ति को 60 वर्ष पूरे होने के बाद 3,000 रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी। इस प्रकार, लाभार्थी को सालाना 36,000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) के तहत केवल 18 से 40 वर्ष की आयु के व्यक्ति ही आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंडों से जुड़ी सभी जानकारी पढ़ लेनी चाहिए।
क्लिक करें- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) नोटिस
किन लोगों को मिलेगा लाभ?
यह योजना का लाभ मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र (Unorganized Sector) में काम करने वाले लोगों को मिलेगा। जिसमें शामिल है- रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, राज मिस्त्री, खेतिहर मजदूर या किसान मजदूर और अन्य छोटे दुकानदार, खुदरा व्यापारी एवं स्व-रोजगार।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: कैसे करें आवेदन?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी पात्रता, जरूरी दस्तावेज, कंट्रीब्यूशन और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल के लिए यहां क्लिक करें-maandhan.in
कब शुरू की गई ये योजना
आधिकारिक वेबसाइट pib.gov.in के अनुसार, इस योजना की शुरूआत फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। यह एक वोलेंट्री और कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.