Panchayat के 'सचिवजी' जितेंद्र कुमार कितने पढे लिखे हैं, JEE पास कर इस IIT से किया है बीटेक
Panchayat Sachiv Actor Jitendra Kumar: पंचायत में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले ऐक्टर जितेंद्र कुमार JEE परीक्षा पास कर IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले जितेंद्र एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट बन चुके थे।
Panchayat Sachiv Actor Jitendra Kumar Jeetu Bhaiya Education: 'पंचायत' वेब सीरीज ने अपनी सादगी और शानदार कहानी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। गांव की छोटी-छोटी समस्याएं हों या फुलेरा के लोगों की मजेदार बातें, इस सीरीज का हर किरदार लोगों को अपना-सा लगता है। अब दर्शकों को इसके पांचवें सीजन का इंतजार है, जो 3 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। इस बीच सीरीज के ‘सचिव जी’ यानी अभिनेता जितेंद्र कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं।
पंचायत में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। उनकी सधी हुई कॉमेडी और सहज अभिनय लोगों को काफी पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर एक साधारण पंचायत सचिव का किरदार निभाने वाले जितेंद्र असल जिंदगी में काफी पढ़े-लिखे हैं? उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आइए जानते हैं उनकी शिक्षा और अभिनय के सफर के बारे में।
राजस्थान के छोटे से कस्बे में हुआ जन्म
जितेंद्र कुमार का जन्म 1 सितंबर 1990 को राजस्थान के खैरथल कस्बे में हुआ था। उनके पिता इंजीनियर थे और परिवार में पढ़ाई को काफी महत्व दिया जाता था। जितेंद्र भी पढ़ाई में अच्छे थे। यही वजह रही कि उन्होंने शुरुआत में इंजीनियर बनने का सपना देखा।
दिग्गज कलाकारों की करते थे मिमिक्री
हालांकि, पढ़ाई के साथ-साथ उनका मन अभिनय में भी खूब लगता था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। वह रामलीला में हिस्सा लेते थे और अमिताभ बच्चन व नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकारों की मिमिक्री भी किया करते थे। उस वक्त शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि यह एक दिन करियर बन जाएगा।
JEE पास कर IIT खड़गपुर से हासिल की डिग्री
जितेंद्र कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत की और JEE परीक्षा पास कर IIT खड़गपुर में दाखिला लिया। यहां उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की। यानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले जितेंद्र एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट बन चुके थे।
'जीतू भैया' और 'सचिव जी' बनकर जीता दिल
जितेंद्र कुमार ने TVF के कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में काम किया। 'TVF पिचर्स' से लेकर 'कोटा फैक्ट्री' तक उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। खासकर 'कोटा फैक्ट्री' में जीतू भैया के किरदार ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।
इसके बाद 'पंचायत' में अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी के रूप में उनकी पहचान घर-घर तक पहुंच गई। इसके अलावा वह ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ जैसी फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। आज जितेंद्र कुमार OTT की दुनिया के जाने-पहचाने चेहरों में शामिल हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.