दुनिया का इकलौता घोंसला बनाने वाला सांप, 99% लोगों को नहीं पता है नाम

Last Updated: Nov 25, 2026, 11:57 IST

General Knowledge Question: क्या आप दुनिया के इकलौते ऐसे सांप के बारे में जानते हैं, जो घोंसला बनाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ओफियोफैगस हन्ना है। यह सांप बहुत ही खतरनाक होता है।

इकलौता घोंंसला बनाने वाला सांप
इकलौता घोंंसला बनाने वाला सांप

General Knowledge Question: दुनिया में सांप की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें अलग-अलग प्रजाति के कुछ सांप बहुत ही खतरनाक माने जाते हैं। अधिकतकर सांप अपने बिलों में रहते हैं, लेकिन दुनिया का इकलौता सांप ऐसा भी है, जो कि घोंसला बनाता है। क्या आप इस सांप के बारे में जानते हैं, यदि नहीं,तो इस लेख के माध्यम से हम इस सांप के बारे में जानेंगे।

दुनिया का इकलौता घोंसला बनाने वाला सांप

दुनिया का इकलौता घोंसला बनाने वाला सांप King Cobra है, जिसका वैज्ञानिक नाम Ophiophagus hannah है। सांपों की पूरी प्रजाति में केवल मादा किंग कोबरा ही अपने अंडों की सुरक्षा के लिए बाकायदा घोंसला तैयार करती है और उसकी रखवाली करती है।

कहां और कैसे घोंसला बनाता है किंग कोबरा

मादा किंग कोबरा सूखे पत्तों, टहनियों, घास और बांस के तिनकों को इकट्ठा करके जंगल की जमीन पर एक ऊंचा टीला बनाती है। सांप के हाथ-पैर नहीं होते, इसलिए वह अपने शरीर के अगले हिस्से को मोड़कर एक हुक जैसा आकार बनाती है और पत्तों व टहनियों को समेटकर एक जगह इकट्ठा करती है।

कितना बड़ा होता है घोंसला

यह घोंसला लगभग 2 से 3 फीट ऊंचा और 4 से 5 फीट चौड़ा हो सकता है। सड़ी-गली पत्तियों से प्राकृतिक रूप से निकलने वाली गर्मी घोंसले के अंदर गर्मी बनाए रखती है, जिससे अंडों को प्राकृतिक रूप से सेने में मदद मिलती है।

घोंसले से दूर चली जाती है मादा किंग कोबरा

अंडे देने के बाद मादा किंग कोबरा घोंसले के ऊपरी हिस्से पर कुंडली मारकर बैठ जाती है और लगभग 2 से 3 महीने तक बिना कुछ खाए-पिए वहीं रहकर अंडों की रक्षा करती है। जैसे ही अंडों से बच्चे निकलने का समय करीब आता है, मादा घोंसला छोड़कर दूर चली जाती है। इसके पीछे प्रकृति का एक नियम है। दरअसल, किंग कोबरा का मुख्य खाना अन्य सांप होते हैं, इसलिए वह अपनी भूख के कारण अपने ही बच्चों को न खा जाए, इससे बचने के लिए वह अंडे फूटने से पहले ही वहां से हट जाती है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 11:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News