Rajasthan CET 12th City Slip 2026 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12th लेवल 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज 21 नवंबर 2026 को जारी की गई है। परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID से लॉगिन करके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा, प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 26 नवंबर 2026 से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्माीदवार राजस्थान (CET) 12th लेवल सिलेबस 2026 और एग्जाम पैटर्न भी चेक कर सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level City Intimation Slip 2026 Link (लिंक एक्टिव)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान CET 12th Level (सीनियर सेकेंडरी) 2026 के लिए परीक्षा केंद्र आवंटित जिले (City Intimation) की जानकारी देखने का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपनी SSO ID या आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं।
|
राजस्थान CET 12th Level एग्जाम सिटी स्लिप 2026 |
RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 कब आएगा?
राजस्थान विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत समान पात्रता परीक्षा (Senior Secondary Level) का एडमिट कार्ड 26 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड) का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
RSSB CET एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 पर जरूरी जानकारी
कैंडिडेट RSSB CET एग्जाम सिटी स्लिप 2026 का इस्तेमाल करके अपने एग्जाम लोकेशन के बारे में पहले से जानकारी पा सकते हैं। कैंडिडेट को अपने सिटी इंटिमेशन स्लिप में नीचे दी गई डिटेल्स चेक और वेरिफाई करनी चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- लिंग
- वर्ग
- विषय नाम
- परीक्षा शहर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा शिफ्ट का समय
- रिपोर्टिंग समय
राजस्थान CET सिटी स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से अपनी राजस्थान CET 12th Level एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
अपनी SSO ID, Password और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
-
इसके बाद अपने डैशबोर्ड पर दिए गए Recruitment Portal या Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाएं।
-
ऊपर दिए गए “Get City Slip” के विकल्प पर क्लिक करें।
-
यहाँ आपको Rajasthan CET 2026 परीक्षा का लिंक दिखाई देगा।, उस पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
