UIIC AO Admit Card 2026 OUT: यूआईआईसी एओ मेन्स एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
UIIC AO Admit Card 2026: यूआआईसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एओ मेन्स की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 30 नवंबर 2026 को होगा। यूआईआईसी एओ मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूनाईडटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर 21 नवंबर 2026 को एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-I) (AO) की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 30 नवंबर 2026 को होगा। इसकी टियर-1 प्रारंभिक परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 11 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। यूआईआईसी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से विज्ञापन संख्या UIIC/HO-HRM/AO/02/2026 के तहत जनरल और हिंदी ऑफिसर के कुल 225 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
यूआईआईसी एओ की मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UIIC AO Admit Card 2026 Download Link
यूआईआईसी एओ मेन्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
| यूआईआईसी एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
UIIC AO Mains Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
यूआईआईसी एओ मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ आईडेंडिटी कार्ड एग्जाम सेंटर पर लेकर जाएं। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | यूनाईडटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) |
| पद का नाम | एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल-I) (AO) - जनरल और हिंदी ऑफिसर |
| विज्ञापन संख्या | UIIC/HO-HRM/AO/02/2026 |
| रिक्त पद | 225 |
| मुख्य परीक्षा की तिथि | 30 नवंबर 2026 |
| प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट डेट | 22 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 21 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uiic.co.in |
UIIC AO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूआईआईसी एओ मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूआईआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें।
-
UIIC AO Mains Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.