CBSE New Circular 2027: 10वीं-12वीं कॉपी चेकिंग में बदलाव, NEP 2020 के द्वारा तैयार हो रहा नया मूल्यांकन फ्रेमवर्क, 17-18 दिसंबर को होगी चर्चा

Last Updated: Nov 25, 2026, 13:04 IST

CBSE Class 10 & 12 Exam 2027: CBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए आंसर-की के मूल्यांकन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां रटने के बजाय अपनी समझ और प्रैक्टिकल एप्लिकेशन पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स को विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़े।  

CBSE Board Exam 2027 Evaluation Update
CBSE Board Exam 2027 Evaluation Update

CBSE Board Exam 2027 Evaluation Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम (2027) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मूल्यांकन और कॉपी चेकिंग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (NEP) के द्वारा सीबीएसई आंसर-की के मूल्यांकन (Evaluation/Copy Checking) के तरीके को और अधिक मजबूत व व्यावहारिक बनाने का निर्णय लिया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल रटे-रटाए आंसरों के बजाय छात्रों की Conceptual Understanding और वास्तविक सीखने की क्षमता को देखना है।

सीबीएसई के नए सर्कुलर और संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रस्तावित मूल्यांकन सुधार पर देशभर के स्कूल प्रिंसिपल और टिचर्स के साथ सीबीएसई के 32nd National Conference में चर्चा की जाएगी। 

32nd National Conference Kab Hai? 

इस साल 2026 में ये 32nd National Conference का सम्मेलन 17 और 18 दिसंबर 2026 को जम्मू में आयोजित किया जा रहा है। फिलहाल बोर्ड ने मौजूदा एग्जाम पैटर्न में किसी भी प्रकार के बदलाव नहीं किए है, लेकिन कॉपी चेकिंग और क्वश्न पेपर में एप्लिकेशन-बेस्ड क्वश्न के महत्व ने छात्रों की तैयारी की दिशा को स्पष्ट कर दिया है।

CBSE Evaluation & Copy Checking Update: मुख्य बिंदु और लेटेस्ट स्थिति

CBSE 10वीं और 12वीं के एग्जाम व मूल्यांकन करेक्शनों से जुड़े प्रमुख तथ्य छात्रों और पेरेंट्स को जरूर जानने चाहिए:

  • मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य: प्रस्तावित ढांचे का फोकस रटकर लिखने के बजाय सब्जेक्ट की गहरी समझ, लॉजिकल रीजनिंग और अवधारणाओं को व्यावहारिक स्थितियों में लागू करने की क्षमता को मापने पर है।
  • जम्मू में 32वां नेशनल सम्मेलन: 17 और 18 दिसंबर 2026 को जम्मू में होने वाले सम्मेलन की थीम “मूल्यांकन: वैश्विक दृष्टिकोण और भविष्य के लिए तैयार शिक्षार्थी” (Assessment: Globally Oriented, Future Ready Learners) रखी गई है, जिसमें आंसर-की के मूल्यांकन से जुड़े निर्देशों और प्रथाओं पर चर्चा की जाएगी। 
  • विज्ञान और गणित पर विशेष प्रभाव: कॉम्पिटेंसी और एप्लिकेशन-आधारित दृष्टिकोण बढ़ने से विज्ञान और गणित जैसे सब्जेक्ट में सीधे किताब की परिभाषा या रटे हुए स्टेप्स दोहराने के बजाय वास्तविक जीवन की स्थितियों व प्रॉब्लम सॉल्विंग से जुड़े सवालों को हल करने की समझ अधिक अहम हो गई है।
  • मौजूदा पैटर्न पर स्थिति: जब तक सीबीएसई की ओर से कोई नया निर्देश या रिवाइज्ड क्वश्न पेपर जारी नहीं होता, छात्रों को निर्धारित सिलेबस और मौजूदा बोर्ड पैटर्न के अनुसार ही तैयारी जारी रखनी चाहिए।

अब रटने से क्यों नहीं बन पाएंगे बड़े स्कोर? समझें बदलाव की दिशा

पिछले कुछ सालों में सीबीएसई ने धीरे-धीरे कंपिटेंसी-बेस्ड क्वश्न जैसे केस स्टडी, सोर्स-बेस्ड क्वश्न, असर्शन-रीजन और वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित क्वश्न का दायरा बढ़ाया है।

जब मूल्यांकन में रटने के बजाय समझ और प्रयोग यानी प्रैक्टिकल को प्राथमिकता मिलती है, तो सिर्फ परिभाषाएं याद करके जाने वाले छात्रों को कठिनाई हो सकती है। इसके उलट, जो छात्र किसी नियम के पीछे का ‘क्यों’ और ‘कैसे’ समझते हैं। साथ ही, उसे अपने शब्दों में स्पष्ट रूप से लिख पाते हैं, वे आंसर-की में बेहतर मार्क्स हासिल कर सकते हैं।

यहां भी पढ़े: GIMS Staff Nurse Admit Card 2026 gims.ac.in पर जारी, एक्टिव हुआ लिंक, जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 13:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News