पीएम किसान योजना के तहत अब सालाना ₹10,000 मिलेगा क्या? 24वीं किस्त पर यह है अपडेट

Last Updated: Sep 7, 2026, 18:02 IST

PM Kisan Yojana Ki Kist: पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये की जगह अब 10,000 रुपये किसानों के खाते में आने वाला हैं क्या! क्योंकि हाल के समय में योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चलिए इस खबर के बारे में विस्तार से पढ़ते है। 

10,000 रुपये हो सकती है सालाना किस्त?
10,000 रुपये हो सकती है सालाना किस्त?

PM Kisan Yojana Ki Kist: खेती का खर्च लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में किसानों को मिलने वाली सरकारी मदद उनके लिए काफी मायने रखती है। इसी बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिस पर देशभर के किसानों की नजर टिक सकती है। चर्चा है कि सरकार किसानों को मिलने वाली सालाना आर्थिक सहायता बढ़ाने पर विचार कर रही है।

अभी इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। अब इस किस्त को बढ़ाकर 10,000 रुपये सालाना करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार की ओर से अभी तक इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

10,000 रुपये हो सकती है सालाना किस्त? 

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को फिलहाल साल में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में पहुंचता है। यानी हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। 

संबंधित अधिकारी ने क्या कहा?

अब किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बीच योजना की किस्त बढ़ाने की चर्चा तेज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की हाईपावर परचेज कमेटी के सदस्य और भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने भी इस संबंध में संकेत दिए हैं।

नूंह पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पीएम किसान की राशि बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। उनके मुताबिक, सालाना सहायता 6000 रुपये से बढ़ाकर 10000 रुपये की जा सकती है।

अभी सिर्फ संभावना, आधिकारिक ऐलान बाकी

यह खबर किसानों के लिए उम्मीद जरूर जगाती है, लेकिन फिलहाल इसे पक्की घोषणा नहीं माना जा सकता। केंद्र सरकार ने अभी तक 10000 रुपये सालाना देने का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो किसानों को मौजूदा सहायता से हर साल 4000 रुपये ज्यादा मिलेंगे। 

24वीं किस्त का इंतजार, अक्टूबर में आने की उम्मीद

पैसा बढ़ाने की चर्चा के साथ किसानों की नजर अब पीएम किसान की 24वीं किस्त पर भी है। बता दें कि योजना की 23वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को जारी की थी। 

केंद्र सरकार ने 24वीं किस्त की तारीख अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की है। हालांकि, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया के मुताबिक, अगली किस्त अक्टूबर में आने की संभावना है। 

पीएम किसान में अभी मिलते हैं कितने रुपये?

पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इसका उद्देश्य पात्र किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक मदद देना है। फिलहाल योजना के तहत सालाना 6000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में दिए जाते हैं। 

अगली किस्त से पहले कर लें ये जरूरी काम

यदि आप भी पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो सिर्फ किस्त का इंतजार न करें। एक बार अपना रिकॉर्ड जरूर जांच लें। कई बार छोटी-सी जानकारी गलत होने पर भुगतान अटक सकता है।

इन चीजों को जरूर करें चेक:

e-KYC पूरी है या नहीं: पीएम किसान का लाभ लेने के लिए e-KYC का स्टैटस देखें।

आधार और बैंक खाता: यह देख लें कि आपका आधार बैंक खाते से सही तरीके से जुड़ा है।

बैंक डिटेल्स: खाते का नंबर और दूसरी बैंक संबंधी जानकारी सही होनी चाहिए।

भूमि सत्यापन: जमीन और खेती से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा है या नहीं, यह भी देखें।

किसानों के लिए फिलहाल सबसे जरूरी बात

फिलहाल किसानों के लिए सबसे बेहतर यही है कि वे अपनी e-KYC, आधार, बैंक खाते और भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी अपडेट रखें, ताकि किस्त जारी होने पर किसी तकनीकी या दस्तावेजी कमी के कारण पैसा अटक न जाए।

8वें वेतन आयोग से पहले दिवाली बोनस पर बड़ा अपडेट! बदला फॉर्मूला तो ₹7 हजार से सीधे इतने हजार!

PM Kisan Yojana 24th Kist: सितंबर के दूसरे सप्ताह में आएगी 24वीं किस्त क्या? ये है लेटेस्ट अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 7, 2026, 18:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News