टी20 इंटरनेशनल मैच में हमें अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम अलग-अलग रिकॉर्ड देखने को मिलते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एक ही मैच में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम है।
उन्होंने एक ही मैच में 76 गेंदों में 172 रन की पारी खेली थी, जो कि अब तक की सबसे यादगार पारी रही है। फिंच ने यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। इस लेख में हम एरोन फिंच और उनके रिकॉर्ड से जुड़े दिलचस्प तथ्यों को जानेंगे।
कब बनाया था रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक ही दिन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कुल 76 गेंदों में 172 रन बनाए थे, जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
कितने चौके और कितने छक्के
एरोन फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी यादगार पारी में 16 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 226.31 रहा था।
तोड़ा था अपना रिकॉर्ड
एरोन फिंच ने साल 2018 में 172 रन का रिकॉर्ड बनाकर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। दरअसल, उन्होंने साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन बनाए थे, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड था।
172 में से 124 थे बाउंड्री रन
एरोन फिंच द्वारा खेले गए इंटरनेशनल मैच की धुआंधार पारी में कुल 172 रनों में से 124 रन बाउंड्री रन थे, जबकि बाकी वाइड और रनिंग रन थे। उन्होंने डी आर्सी शॉर्ट के साथ 223 रनों की भागीदरी की थी, जो कि टी20 में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। फिंच की इस दमदार पारी ने क्रिकेट प्रशंसकों को दातों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया था।
हिट-विकेट हुए थे एरोन फिंच
इस मैच में हैरान करने वाली बात यह है कि फिंच आउट नहीं हुए थे, बल्कि हिट-विकेट हुए थे। मैच के अंतिम ओवर मुजरबानी के पास था। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद डाली, जिस पर फिंच शॉट मारना चाह रहे थे, लेकिन इस बीच उनका पैर गलती से स्टंप्स से टकरा गया, जिससे वह हिट-विकेट हो गए थे।
क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि यदि वह मैच में टिके रहते, तो वह शायद टी20 का पहला दोहरा शतक भी बना पाते। यदि ऐसा होता, तो यह क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा पल होता।
पढ़ेंः टी20 में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे अधिक रन का खिताब, यहां जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation