कितनी बार दे सकते हैं नीट के एग्जाम? जानें नीट में अटेंप्ट लिमिट

Last Updated: Mar 2, 2026, 18:23 IST

NEET UG एग्जाम को लेकर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वे इस NEET UG के एग्जाम में कितनी बार बैठ सकते हैं। मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण सूचना का विषय है। कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा? क्या है कोई 'अटेंप्ट लिमिट'? जानें सभी डिटेल्स

NEET UG: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी NEET (National Eligibility cum Entrance Test) भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित एग्जाम में से एक है। हर साल करीब 20 से 25 लाख छात्र एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्र इस एग्जाम का हिस्सा बनते है। 

यदि आप अपने करियर को मेडिकल की लाइन में आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो इस साल के NEET UG एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। हालही में चल रही, NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जिसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। छात्र जल्द वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। NEET UG एंट्रेंस एग्जाम की रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द रजिस्टर कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि छात्र कितनी बार NEET UG के एग्जाम का हिस्सा बन सकते हैं? या यूं कहें कि NEET UG एग्जाम के लिए अटेंप्ट लिमिट क्या है? ये सभी डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे देखें। 

Attempt Limit for NEET UG Exam: NEET UG का एग्जाम देने के लिए क्या सीमा है?

NEET UG का एग्जाम देने के लिए कोई भी समय-सीमा नहीं निर्धारित की गई है। अभी के नोटिस और नियमों के अनुसार NEET UG एग्जाम देने के लिए प्रयासों की कोई भी संख्या निर्धारित नहीं की गई है। 

यानी छात्र जितनी बार चाहे उतनी बार NEET का एग्जाम दे सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने अटेंप्ट लिमिट को पूरी तरह से हटा दिया है। जब तक आप एलिजिबिलिटी कैटेरिया को पूरा करते हैं, आप हर साल एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

Age Limit Rules for NEET UG Exam: नीट यूजी के लिए आयु सीमा 

अटेंप्ट लिमिट न होने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी कभी भी एग्जाम दे सकता है। इसके लिए एंजेंसी ने एक आयु सीमा के निर्धारित की है। साथ ही, इसके कुछ नियम भी बनाए गए हैं। 

  1. न्यूनतम आयु (Minimum Age): छात्रों की आयु एग्जाम वाले साल के 31 दिसंबर तक कम से कम 17 साल होनी चाहिए। 
  2. अधिकतम आयु (Maximum Age): सुप्रीम कोर्ट और NMC के नए निर्देशों के अनुसार, NEET UG के लिए कोई अपर आयु सीमा नहीं है। पहले यह सीमा 25 साल थी, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।

NEET UG एलिजिबिलिटी कैटेरिया 2026 

छात्र NEET UG के एलिजिबिलिटी कैटेरिया के बारे में सभी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। टेबल में आपको आयु के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज छात्रों की सभी डिटेल्स दी जाएगी। 

कैटेरिया  नियम 
प्रयासों की संख्या  अनसीमित 
न्यूनतम आयु 17 वर्ष (31 दिसंबर तक)
अधिकतम आयु कोई सीमा नहीं 
अनिवार्य विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायो-टेक्नोलॉजी और इंग्लिश
न्यूनतम अंक (12वीं में) Gen: 50%, OBC/SC/ST: 40%, PwD: 45%

12वीं के अंक और सब्जेक्ट्स: क्या है नियम?

NEET एग्जाम में बैठने के लिए केवल उम्र ही काफी नहीं है, आपकी शैक्षणिक योग्यता भी मायने रखती है:

  • मुख्य सब्जेक्ट्स: आपने अपनी 12वीं की पढ़ाई फिजिक्स (Physics), केमिस्ट्री (Chemistry), और बायोलॉजी/बायो-टेक्नोलॉजी (Biology) विषयों के साथ पूरी की हो।
  • पासिंग मार्क्स: सामान्य कैटेगरी यानी जनरल के छात्रों के लिए 12वीं में इन सब्जेक्ट्स में कुल मिलाकर 50% अंक होना अनिवार्य है। अन्य कैटेगरी (SC/ST/OBC) के लिए यह सीमा 40% है।

बार-बार नीट देने वाले छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें

यद्यपि प्रयासों की कोई सीमा नहीं है, लेकिन बार-बार एग्जाम देने (Drop लेने) से पहले इन बातों पर विचार जरूर करें:

  1. मानसिक दबाव: बार-बार असफल होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपनी तैयारी का सही आकलन करें।
  2. करियर का समय: मेडिकल की पढ़ाई (MBBS + Internship) में पहले ही 5.5 साल लगते हैं। अधिक ड्रॉप लेने से आपका प्रोफेशनल करियर देरी से शुरू होगा।
  3. बदलता पैटर्न: हर साल कंपटीशन बढ़ रहा है और परीक्षा का पैटर्न थोड़ा कठिन होता जा रहा है। 2026 में कंपटीशन और भी कड़ा होने की उम्मीद है।

यहां भी पढ़े: Bihar Board 12th Result 2026: BSEB 12वीं की आंसर-की पर 6 मार्च तक कर सकेंगें ऑब्जेक्शन दर्ज, जानें कब-तक आ सकता हैं Result

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 18:21 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News