AISSEE Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 2 मार्च 2026 शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 6वीं और 9वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए आयोजित इस एग्जाम की मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर AISSEE की मेरिट लिस्ट 2026 की PDF और रिजल्ट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
AISSEE 2026 की मुख्य डिटेल्स और डेट्स
छात्र AISSEE 2026 एग्जाम के रिजल्ट और मेरिट लिस्ट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। टेबल में एग्जाम से जुड़ी काउंसलिंग से लेकर फाइनल मेरिट लिस्ट की सभी डिटेल्स देखने के लिए नीचे टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| एग्जाम की डेट | 18 जनवरी 2026 |
| रिजल्ट की डेट | 27 फरवरी 2026 |
| काउंसलिंग | मार्च 2026 से शुरू |
| मेडिकल टेस्ट | मार्च-अप्रैल 2026 |
| फाइनल मेरिट लिस्ट | अप्रैल 2026 |
रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सैनिक स्कूल का रिजल्ट स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर विजिट करें।
- होमपेज पर "Scorecard for AISSEE – 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड फिल करें।
- सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन दबाएं।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
डायरेक्ट लिंक - AISSEE 2026 स्कोरकार्ड
AISSEE सेलेक्शन लिस्ट में क्या देखें?
NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य-वाइज और क्वालिफाइड कैंडिडेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में आपका नाम होने का मतलब है कि आप काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं।
- मेरिट लिस्ट में जानकारी: इसमें छात्र का रोल नंबर, नाम, कैटेगरी और कुल अंक दिए होते हैं।
- क्वालीफाइंग मार्क्स: सामान्य/ओबीसी/रक्षा श्रेणी के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% और कुल 40% अंक अनिवार्य हैं। एससी/एसटी छात्रों के लिए कोई न्यूनतम अंक नहीं हैं, उनका चयन केवल सापेक्ष योग्यता (Relative Merit) पर आधारित होता है।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
छात्रों के लिए सिर्फ एग्जाम पास करना ही काफी नहीं है, बल्कि एडमिशन पक्का करने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित स्टेप्स से गुजरना होगा।
- ई-काउंसलिंग: चयनित छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling पर जाकर अपनी स्कूल की पसंद भरनी होगी।
- मेडिकल परीक्षण: काउंसलिंग में स्कूल अलॉट होने के बाद छात्र का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: अंत में जन्म प्रमाण पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी कागजातों की जाँच की जाएगी।
यहां भी पढ़े: कितनी बार दे सकते हैं नीट के एग्जाम? जानें नीट में अटेंप्ट लिमिट

Comments
All Comments (0)
Join the conversation