Live

[LIVE] इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026: 28,636 पदों पर भर्ती के लिए Gramin Dak Sevak Merit List PDF का इंतजार, जानें ताजा अपडेट

Vijay Pratap Singh
Mar 2, 2026, 19:26 IST

India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों का रिजल्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से राज्यवार डाउनलोड कर सकेंगे। ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट 2026 कब आएगा और मेरिट लिस्ट की पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें, इससे जुड़ी सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट यहां से प्राप्त करें।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट 2026
इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट 2026

HIGHLIGHTS

  • India Post GDS Result 2026 जल्द होगा जारी, 28,636 पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट का इंतजार।
  • अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर राज्यवार डाउनलोड कर सकेंगे।
  • रिजल्ट के साथ जारी होगी ग्रामीण डाक सेवक चयन सूची और कट ऑफ 2026, जानें कहां और कैसे करें India Post Merit List PDF Download।

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जल्द ही 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए भर्ती परिणाम घोषित करने वाला है, जिसका उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। यह भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक चली थी, जिसमें जीडीएस, ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। स्टेट वाइज पहली जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। 

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026, ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट, कट ऑफ और चयन सूची से जुड़ी सभी लाइव और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए इस लेख को सेव करें और समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें।

LIVE UPDATES
Click here to refreshRefresh
  • Mar 2, 2026, 19:26 IST

    GDS Cut Off: इंडिया पोस्ट GDS कट ऑफ कितनी रहती है? जानें पिछली बार का ट्रेंड

    डाक विभाग चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट सर्किल-वाइज, डिवीजन-वाइज और कैटेगरी के अनुसार जारी करता है। अगर साल 2025 की पहली मेरिट लिस्ट की कटऑफ पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश के अधिकांश डिवीजनों में यह 100 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 95 से 99 प्रतिशत के बीच रही।

    दिल्ली में पहली मेरिट लिस्ट की कटऑफ 100 प्रतिशत रही थी। मध्य प्रदेश में यह 91.4 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक दर्ज की गई। इसी तरह कई अन्य राज्यों में भी पहली मेरिट लिस्ट की कटऑफ 95 से 100 प्रतिशत के बीच रही।

    हालांकि, इतनी ऊंची कटऑफ देखकर निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डाक विभाग आमतौर पर चयन प्रक्रिया के दौरान कई चरणों में मेरिट लिस्ट जारी करता है, जिससे अन्य अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सकता है।

  • Mar 2, 2026, 19:20 IST

    India Post GDS Result 2026 — कब आएगा?

    India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट द्वारा आयोजित Gramin Dak Sevak (GDS) भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जा सकती है। हालांकि विभाग ने अभी तक परिणाम की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक GDS 2026 की circle-wise और state-wise मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में मार्च 2026 के पहले सप्ताह के भीतर जारी होने की संभावना है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती, बल्कि उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

  • Mar 2, 2026, 18:16 IST

    India Post GDS Result 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 (India Post GDS Recruitment 2026) के तहत कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) शामिल हैं। यह भर्ती युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने और ग्रामीण डाक सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को स्थिर रोजगार के साथ अच्छी सैलरी और सरकारी भत्ते भी मिलते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

  • Mar 2, 2026, 18:14 IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

    भारत सरकार के India Post ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा सामान्यतः 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC/ST, OBC, दिव्यांग आदि) को सरकार द्वारा नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाती है। सद्यः आधिकारिक अधिसूचना में इसी आयु सीमा को लागू बताया गया है।

  • Mar 2, 2026, 18:06 IST

    Gramin Dak Sevak Merit List PDF 2026: चुने गए कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलेगी?

    यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के तहत होती है, जिसमें ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) की पोस्ट शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी का अवसर मिलता है, जिसमें हर महीने अच्छी सैलरी के साथ कई भत्ते भी दिए जाते हैं। BPM की सैलरी लगभग ₹12,000 से ₹29,000 प्रति माह तक होती है, जबकि ABPM को ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह तक वेतन मिलता है।

    नोट: सैलरी कम या ज्यादा हो सकती है, इसलिए अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

  • Mar 2, 2026, 18:01 IST

    India Post GDS Result 2026 Live: DV के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट

    India Post हर राज्य (उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि) के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी करता है। कट-ऑफ अंक और चयन मानदंड राज्य व श्रेणी के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

    दस्तावेजआवश्यकता
    10वीं की ओरिजनल मार्कशीट व सर्टिफिकेट शैक्षणिक योग्यता प्रमाणित करने के लिए
    जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने हेतु
    निवास प्रमाणपत्र स्थायी पता प्रमाणित करने के लिए
    आधार कार्ड / वैलिड फोटो आईडी पहचान सत्यापन के लिए
    मेडिकल सर्टिफिकेट शारीरिक फिटनेस प्रमाणित करने हेतु
    पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म व दस्तावेज़ प्रक्रिया के लिए
    मेरिट लिस्ट की कॉपी शॉर्टलिस्ट होने का प्रमाण

    महत्वपूर्ण टिप्स:

    •  सभी दस्तावेज ओरिजनल और फोटोकॉपी दोनों साथ रखें।
    •  निर्धारित समय पर DV के लिए पहुंचें, लेट होने पर मौका गंवा सकते हैं।
    •  दस्तावेजों में कोई गलती न हो, पहले से जांच कर लें।
  • Mar 2, 2026, 17:55 IST

    India Post GDS Result 2026: मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की जाएगी?

    यदि किसी अभ्यर्थी की 10वीं कक्षा की मार्कशीट में अंक की जगह ग्रेड या सीजीपीए/प्वाइंट दिए गए हैं, तो उन्हें अंकों में परिवर्तित किया जाता है। इसके लिए अधिकतम अंक 100 मानकर प्राप्त ग्रेड या सीजीपीए को 9.5 से गुणा किया जाता है।

    उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार का सीजीपीए 8.0 है, तो 8.0 × 9.5 = 76 अंक माने जाएंगे।

    इसी प्रकार निकाले गए अंकों को मेरिट तैयार करते समय शामिल किया जाता है और इन्हीं के आधार पर जीडीएस की मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

  • Mar 2, 2026, 17:53 IST

    GDS 1st Merit List 2026: चयन के लिए कितने मार्क्स जरूरी?

    जीडीएस चयन प्रक्रिया में 10वीं कक्षा के अंक सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह इन्हीं अंकों के आधार पर किया जाता है।

    यदि आपकी मार्कशीट में परिणाम ग्रेड या सीजीपीए (CGPA) के रूप में दिया गया है, तो भर्ती बोर्ड उसे निर्धारित नियमों के अनुसार अंकों (मार्क्स) में परिवर्तित करता है। उसी बदले हुए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

  • Mar 2, 2026, 17:46 IST

    India Post GDS Result 2026: GDS भर्ती की मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है?

    जीडीएस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्राप्त अंक सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है।

    डाक विभाग मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास उम्मीदवारों के 10वीं के अंकों/ग्रेड/प्वाइंट को चार दशमलव स्थान (4 decimal places) तक गणना में शामिल करता है। इसी सटीक गणना के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

    तैयार होने के बाद यह मेरिट लिस्ट डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती है, जहां से अभ्यर्थी अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

  • Mar 2, 2026, 17:45 IST

    India Post GDS Result 2026, Sarkari Result: कैसे होगा सिलेक्शन?

    यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित है।

    • उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है।

    • इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता।

  • Mar 2, 2026, 17:40 IST

    इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर GDS Result 2026 / 1st Merit List के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना राज्य/सर्किल चुनें।

    4. मेरिट लिस्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    5. PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

    रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। डाउनलोड करने के बाद अपनी डिटेल्स ध्यान से जांच लें।

  • Mar 2, 2026, 17:39 IST

    सर्किल वाइज इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जा सकता है। आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कुछ सप्ताह बाद GDS 1st मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाती है। संभावना है कि रिजल्ट मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है।

    उम्मीदवार अपना India Post GDS Result 2026 और राज्यवार मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

    लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

India Post द्वारा जीडीएस के 28 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का परिणाम जल्द घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवारों का सर्किलवाइज जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट 2026 का इंतजार अब कभी भी खत्म हो सकता है। अभ्यर्थी अपना GDS Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

जीडीएस रिजल्ट 2026 का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार राज्यवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे। जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें, अपना रोल नंबर कैसे देखें, और पिछली कटऑफ कितनी रही थी—इन सभी जरूरी जानकारी और लाइव अपडेट के लिए इस ब्लॉग को नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News