ईरान से कितना छोटा है इराक और क्या है इसकी राजधानी, जानें यहां

Last Updated: Mar 2, 2026, 13:34 IST

मध्य पूर्व के देशों की बात करें, तो इसमें इराक बहुत ही महत्त्वपूर्ण देशों में आता है। इन दिनों अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमले के बीच मध्य पूर्व के सभी देश चर्चाओं में हैं। इस कड़ी में इराक, ईरान का पड़ोसी देश है। ऐसे में यहां जानना जरूरी है कि इराक कितना बड़ा है व इसकी राजधानी क्या है, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

इराक की राजधानी क्या है ?
इराक की राजधानी क्या है ?

मध्य पूर्व में जब भी प्रमुख देशों की बात होती है, तो इसमें इराक का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। इन दिनों में मध्य पूर्व का क्षेत्र तनावग्रस्त है। क्योंकि, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया है।

वहीं, इसके जवाब में ईरान द्वारा भी अपने पड़ोसी देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसमें इराक देश भी शामिल है, जो कि तेल आपूर्ति के लिए प्रमुख माना जाता है। इराक की राजधानी बगदाद है, जो कि ऐतिहासिक रूप से बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। इराक, भारत की तुलना में 58वां सबसे बड़ा देश है।

कितना बड़ा है इराक

इराक के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह कुल 4,38,317 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यदि भारत की इराक से तुलना की जाए, तो भारत करीब 7.5 गुना बड़ा है। क्योंकि, भारत का कुल एरिया 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। 

ईरान से कितना छोटा है इराक 

इराक का पड़ोसी देश ईरान है। इराक अपने पड़ोसी देश की तुलना में बहुत छोटा है, क्योंकि ईरान का एरिया करीब 16.4 लाख वर्ग किलोमीटर है। ऐसे में ईरान की तुलना में एक-चौथाई है। 

क्या है इराक की राजधानी(Capital of Iraq)

इराक की राजधानी बगदाद है। राजधानी होने के साथ-साथ यह इराक का सबसे बड़ा शहर और मध्य पूर्व के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यह शहर ‘दजला’ नदी के किनारे पर बसा हुआ है। एक समय में इसे मेसोपोटामिया की सभ्याता का केंद्र कहा जाता था।

इराक को लेकर कुछ दिलचस्प तथ्य

-इराक दजला और फरात नदियों के बीच में है। इस उपजाऊ भूमि पर दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता का विकास हुआ है।

-इराक दुनिया में अपने तेल भंडार के लिए जाना जाता है।

-2026 के आंकड़ों पर गौर करें, तो रूस के बाद भारत इराक से अपनी तेल आपूर्ति पूरी करता है।

-इराक के पड़ोसी देशों की बात करें, तो यह 6 देशों से अपनी सीमा साझा करता है, जो कि इस प्रकार हैः

-तुर्किये

-ईरान

-सीरिया और जॉर्डन

-सऊदी अरब और कुवैत

पढ़ेंः कितना बड़ा है ईरान और क्या था इसका पुराना नाम, जानने के लिए यहां पढ़ें


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 13:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News