PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले या बाद कब आयेगी पीएम किसान की 22वीं क़िस्त? यहां देखें अपडेट

Last Updated: Mar 2, 2026, 12:32 IST

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (₹2000) मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है, साथ ही यह उम्मीद भी की जा रही है कि शायद क़िस्त होली के बाद जारी की जाये। अभी तक सरकार ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार किसान पिछले कई दिनों से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह किस्त कब जारी होगी। बता दें कि इस योजना के तहत केवल पात्र किसानों को ही आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है।

22वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (₹2000) मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है, साथ ही यह उम्मीद भी की जा रही है कि शायद क़िस्त होली के बाद जारी की जाये। अभी तक सरकार ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न के अनुसार यह होली के आसपास आ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछली क़िस्त (21वीं किस्त) 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। 

PM Kisan Samman Nidhi हाई लाइट्स

योजना की शुरुआत: 2019

लाभ: हर साल ₹6000 (3 किस्तों में ₹2000-₹2000)

लाभार्थी: छोटे और सीमांत किसान

ट्रांसफर मोड: Direct Benefit Transfer (DBT)

21वीं किस्त जारी: 19 नवंबर 2025

Beneficiary Status कैसे चेक करें?

  1. pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं

  2. “Farmers’ Corner” में “Beneficiary Status” पर क्लिक करें

  3. आधार नंबर / मोबाइल नंबर / खाता नंबर डालें

  4. सबमिट करके स्टेटस देखें

बेनिफिशियरी स्टेटस-Know Your Status PM Kisan

eKYC करना क्यों है जरूरी?

अगर eKYC पूरा नहीं है तो किस्त रुक सकती है।

ऑनलाइन eKYC (OTP से)

  • वेबसाइट पर “eKYC” विकल्प चुनें

  • आधार नंबर डालें

  • OTP डालकर सबमिट करें

ऑफ़लाइन eKYC (CSC सेंटर)

इस स्थिति में किसान भाई अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर eKYC की प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं. इसके लिए अपना आधार और मोबाइल नंबर साथ ले जाएं और बायोमेट्रिक/फेस स्कैन से eKYC पूरा करें.

क्यों रूकती है क़िस्त:  

eKYC अधूरा होने पर, बैंक/आधार Mis-match होने पर या फिर आधार बैंक से लिंक नहीं होने पर क़िस्त रुक सकती है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि ये काम समय पर पूरा करा लें.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News