दिल्ली में लखपति बिटिया योजना लांच, कौन है पात्र और कितना मिलेगा लाभ? जानें सब कुछ

Last Updated: Mar 2, 2026, 14:23 IST

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। नई योजना, पुरानी लाडली योजना का अपडेटेड रूप है। साथ ही महिलाओं के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ भी लॉन्च किया गया है।

दिल्ली सरकार ने होली से पहले महिलाओं और बेटियों को बड़ी सौगात देते हुए चार नई योजनाओं की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हुए। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

दिल्ली लखपति बिटिया योजना क्या है?

‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके तहत जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक चरणबद्ध आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां बिना आर्थिक बाधा के पढ़ाई जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बनें।

कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता 

इस योजना में सरकार द्वारा कुल 56,000 रुपये अलग-अलग चरणों में बेटी के नाम जमा किए जाएंगे। 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और पैसा सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

किसे मिलेगा योजना का लाभ 

योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से कम है। परिवार पिछले तीन वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए और बेटी का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है। प्रति परिवार अधिकतम दो बेटियों को इसका लाभ मिलेगा, और राशि उच्च शिक्षा पूरी करने पर ही प्राप्त होगी।

लाडली योजना से कैसे है अलग?

नई योजना, पुरानी लाडली योजना का अपडेटेड रूप है। पहले कुल सहायता कम थी और 18 वर्ष की आयु में राशि मिलती थी, जबकि अब कुल राशि बढ़ाकर 56,000 रुपये कर दी गई है और मैच्योरिटी उम्र 21 वर्ष कर दी गई है। साथ ही, पहले छूट गई लगभग 1.75 लाख बेटियों को भी अब इस योजना में शामिल किया गया है।

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड:

महिलाओं के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ भी लॉन्च किया गया है, जिससे दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा मिलेगी। यही कार्ड मेट्रो और आरआरटीएस में सशुल्क उपयोग किया जा सकेगा। आधार और मोबाइल से लिंक इस कार्ड के जरिए यात्रा पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे डुप्लिकेशन रुकेगा और महिलाओं की शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आसान बनेगी।

PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले या बाद कब आयेगी पीएम किसान की 22वीं क़िस्त? यहां देखें अपडेट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 14:23 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News