Bihar Police Constable (Operator) Recruitment 2026: कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। सीएसबीसी के अंतर्गत कुल 993 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सीएसबीसी की वेबसाइट पर मौजूद बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Bihar Police Constable (Operator) Recruitment 2026 हाइलाइट्स
सीएसबीसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) |
| पद का नाम | बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर |
| रिक्त पदों की संख्या | 993 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 01 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 |
| सीएसबीसी कॉन्सटेबल ऑपरेटर नोटिफिकेशन 2026 | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
Bihar Police Constable (Operator) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
| बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Bihar Police Constable (Operator) Recruitment 2026 Eligibility Criteria
सीएसबीसी कॉन्सटेबल ऑपरेटर नोटिफिकेशन 2026 में निहित पदों के अनुसार, उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में सीमा सरकारी नियम के अनुसार दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, भर्ती और आयु से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में सीएसबीसी कॉन्सटेबल ऑपरेटर विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।
Bihar Police Constable (Operator) Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया और फीस
बिहार पुलिस में कॉन्सटेबल ऑपरेटर के पदों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। इसमें पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिटल टेस्ट लिया जाएगी। तीसरे और आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपये देने होंगे।
Bihar Police Constable (Operator) Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पर जाएं और “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
Bihar Police Constable (Operator) Recruitment 2026 आयु सीमा
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। इसके लिए आप ऊपर टेबल में सीएसबीसी कॉन्सटेबल ऑपरेटर नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में 911 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation