UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों की भर्ती उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ सेवा निदेशालय के तहत की जाएगी। फार्मासिस्ट में स्थायी और अस्थायी दोनों पद शामिल है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदारों को सलाह दी जाती है कि वे इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें, जिसमें पात्रता मानदंड, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी निहित है।
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नीचे टेबल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विज्ञापन संख्या | 01-परीक्षा/2026 |
| पद का नाम | फार्मासिस्ट |
| रिक्त पदों की संख्या | 560 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 09 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, मैरिट लिस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Pharmacist Notification 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
यूपीएसएसएससी ने विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2026 के तहत फार्मासिस्ट के 560 पदों का विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
| यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट नोटिफिकेशन 2026 |
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Eligibility Criteria
यूपीएसएसएससी में निहित फार्मासिस्ट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए। राज्य फार्मेसी काउंसिल में स्वयं को पंजीकृत किया हो। इन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी। वैंकेसी डिटेल्स और आयु संबंधित जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल पर यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।
UPSSSC Pharmacist Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपीएसएसएससी में फार्मासिस्ट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
अपनी पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स को फीड करें।
-
एजुकेशन दस्तावेज सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें और ऑनलाइन आवेदन फार्म में दर्ज जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
-
सबमिट पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
UPSSSC Pharmacist Notification 2026 आवेदन फीस
यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 25/- रुपये रखी गई है। यह फीस नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन ली जाएगी।
ये भी पढ़ें: NCERT का पूरा नाम और काम क्या है? आसान शब्दों में जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation